फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: मंगलवार को सितारे जमीन पर की ठीक-ठाक रही कमाई, जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Wed, 25 Jun 2025 07:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Jun 2025 07:44 AM IST
सार

Sitaare Zameen Par vs Kuberaa: 'सितारे जमीन पर' और 'कुबेर' दोनों ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। इस खबर में जानते हैं कि बाकी फिल्मों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहा।
 

विज्ञापन
Sitaare Zameen Par vs Kuberaa and Housefull 5 How To Train Your Dragon Box Office Collection
सितारे जमीन पर, कुबेर, हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब

मंगलवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से ठीक-ठाक रहा। बॉलीवुड की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को अच्छा रिस्पांस मिला तो वहीं साउथ की फिल्म 'कुबेर' ने भी ठीक-ठाक कमाई की है। इसी तरह से 'हाउफुल 5' कमाई के मामले में कमजोर हो रही है। हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की कमाई में काफी गिरावट आई है। आइए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

Sitaare Zameen Par vs Kuberaa and Housefull 5 How To Train Your Dragon Box Office Collection
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला

सितारे जमीन पर
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की अदाकारी वाली फिल्म ने ओपनिंग डे पर यानी 20 जून को औसत शुरूआत करते हुए 10.7 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को अब तक की सबसे ज्यादा 27.25 करोड़ रुपये कमाए। मंगलवार की बात करें तो फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 75.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Sitaare Zameen Par vs Kuberaa and Housefull 5 How To Train Your Dragon Box Office Collection
कुबेर - फोटो : यूट्यूब

कुबेर
20 जून को रिलीज होने वाली साउथ की फिल्म 'कुबेर' की बात करें तो फिल्म शुरूआत से ही अच्छी कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई थी। धनुष की अदाकारी वाली फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपये कमाए। अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 17.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मंगलवार को फिल्म ने 5.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 60.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। धनुष के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और जिम सरभ भी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma: यूजर्स को नहीं पसंद आया 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', कहा- भद्दी और डबल मीनिंग है कॉमेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sitaare Zameen Par vs Kuberaa and Housefull 5 How To Train Your Dragon Box Office Collection
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब

हाउसफुल 5
6 जून को धूमधाम से रिलीज होने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' की कमाई दूसरे हफ्ते के बाद काफी कम हो गई। ओपनिंग डे पर 24 करोड़ का कारोबार करने वाली फिल्म ने पहले हफ्ते में 127.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40.85 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने मंगलवार को 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 178.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जानकार मानते हैं कि लगभग 225 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म को अपनी लागत निकालनी मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन
Sitaare Zameen Par vs Kuberaa and Housefull 5 How To Train Your Dragon Box Office Collection
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हाउ डू ट्रेन योर ड्रैगन
हॉलीवुड की फिल्म 'हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन' 13 जून को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अभी भी भारत के बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। मंगलवार को फिल्म के हिंदी संस्करण ने 13 लाख रुपये कमाए, तो वहीं इसके अंग्रेजी संस्करण ने 37 लाख रुपये की कमाई की है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई एनिमेशन फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का लाइव एक्शन वर्जन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed