फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: थम गई अक्षय की मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दौडले सात की शूटिंग, बजट की समस्या से जूझ रहे निर्माता

Tue, 04 Jun 2024 09:22 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 04 Jun 2024 09:22 AM IST
सार

मराठी फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' की शूटिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार के फैंस को उनकी इस मराठी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उनकी इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई गई है।

विज्ञापन
Sky Force Actor Akshay Kumar Marathi film Vedat Marathe Veer Daudle Saat Shoot halted due to budget Problems
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मराठी फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' की शूटिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फैंस को उनकी इस मराठी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उनकी इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई गई है। निर्माता वसीम कुरैशी ने बजट की समस्या के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी है। 

Sky Force Actor Akshay Kumar Marathi film Vedat Marathe Veer Daudle Saat Shoot halted due to budget Problems
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार की मराठी फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' से जुड़े एक सूत्र ने बताया, लगभग 50 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अक्षय कुमार ने फिल्म में कैमियो रोल निभाया है। अभिनेता को उनकी फीस का एक बड़ा हिस्सा भी दिया गया है।' हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अक्षय ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है या फिर फिल्मांकन फिर से शुरू होने के बाद उन्हे 'वेदत मराठे वीर दौड़े सात' के सेट पर वापस आना होगा।

Sky Force Actor Akshay Kumar Marathi film Vedat Marathe Veer Daudle Saat Shoot halted due to budget Problems
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

नवंबर 2022 में अक्षय कुमार को मराठी फिल्म मिलने की घोषणा की गई थी। इसके अलावा, निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वह ऐतिहासिक काल की फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौड़े सात' में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। इसके एक महीने बाद अक्षय ने महान सम्राट के रूप में उनका एक छोटा वीडियो जारी किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sky Force Actor Akshay Kumar Marathi film Vedat Marathe Veer Daudle Saat Shoot halted due to budget Problems
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

लॉन्च इवेंट के दौरान निर्माताओं ने घोषणा की कि फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। पिछले साल सितंबर में ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म को टाल दिया गया है। उसके बाद, फिल्म के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। फिलहाल इस फिल्म से जुड़ी रिलीज डेट से जुड़ा कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसके साथ ही अभी ये भी नहीं पता है कि फिल्म की बाकी शूटिंग कब पूरी होगी। 

विज्ञापन
Sky Force Actor Akshay Kumar Marathi film Vedat Marathe Veer Daudle Saat Shoot halted due to budget Problems
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, 'ऐसी चीजें होती रहती हैं। यह एक बड़ी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और महेश मांजरेकर जैसे नाम शामिल हैं। मुझे यकीन है कि मुद्दे सुलझ जाएंगे और शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed