Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding Shatrughan Sinha bungalow decorated With Lights Things Are Alright Now
{"_id":"667636d8a4ac7cac1f0fbe10","slug":"sonakshi-sinha-and-zaheer-iqbal-wedding-shatrughan-sinha-bungalow-decorated-with-lights-things-are-alright-now-2024-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन की तरह सजा शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला, बेटी से मनमुटाव पर बोले- जो तनाव था वो...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन की तरह सजा शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला, बेटी से मनमुटाव पर बोले- जो तनाव था वो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:58 AM IST
सार
सोनाक्षी के हाथ में जहीर के नाम की मेंहदी लग चुकी है। पिछले दिनों अफवाहें थीं कि अभिनेत्री का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। ऐसे में वह शादी में शामिल नहीं होंगे। इन खबरों पर विराम लगाते हुए हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर के घर पर देखा गया था।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सोनाक्षी के हाथ में होने वाले पतिदेव जहीर के नाम की मेंहदी भी लग चुकी है। पिछले दिनों अफवाहें थीं कि अभिनेत्री का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। ऐसे में वह शादी में शामिल नहीं होंगे। इन खबरों पर विराम लगाते हुए हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर के घर पर देखा गया था। इसके बाद अब उनका बंगला 'रामायण' भी दुल्हन की तरह सज चुका है।
2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
जहीर और सोनाक्षी की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला सजाया गया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में अपनी शादी का रिसेप्शन देने के लिए तैयार हैं। एक ओर बांद्रा में शादी का जश्न चल रहा है, वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी के बहुमंजिला घर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला सजावटी स्ट्रिंग लाइट्स से जगमगा रहा है। फैंस को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। इसी बीच सोनाक्षी की मेहंदी सेरेमनी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें शुक्रवार को मुंबई में हुई मेहंदी सेरेमनी में जहीर इकबाल के साथ पोज देती हुई दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थी। तस्वीर में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, सोनाक्षी के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में पुष्टि की है कि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी को लेकर उनके परिवार में कुछ तनाव था। हालांकि, दिग्गज अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब सभी तनाव दूर हो गए हैं और वे ठीक हैं। उन्होंने कहा, 'शादी के रिसेप्शन में हम सभी 23 जून की शाम को शामिल होंगे।'
उन्होंने कहा, 'मेरे परिवार से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ अनुमान लगा रहे हैं। एक निजी पारिवारिक मामले को बहुत ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। शादियां सबके घर होती हैं। शादी से पहले झगड़े होना भी आम बात है। अब हम सब ठीक हैं। जो भी तनाव था, वो सब खत्म हो गया है। हर शादी में ये सब होता ही है। सिर्फ इसलिए कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि सोनाक्षी को वो नहीं मिल सकता, जो वो चाहती हैं। हम लोग 23 जून को बहुत मजे करेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।