फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा! शादी के दिन शाम को देंगी रिसेप्शन पार्टी

Wed, 12 Jun 2024 09:23 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 12 Jun 2024 09:23 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री की तरफ से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha will get registered marriage with boyfriend Zaheer Iqbal on June 23 Will throw Reception party
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री की तरफ से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। उसके बाद 23 जून को शाम में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। 

Sonakshi Sinha will get registered marriage with boyfriend Zaheer Iqbal on June 23 Will throw Reception party
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा की एक दोस्त ने एक बातचीत में बताया, 'मुझे 23 जून की शाम को कपल के साथ जश्न मनाने का निमंत्रण मिला है। मगर वास्तविक शादी का कोई जिक्र नहीं है। मुझे जहां तक पता है, वे पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं या फिर 23 जून की सुबह ऐसा कर सकते हैं। दोनों की कोई धूमधाम से शादी नहीं होने जा रही है, बस एक पार्टी होगी।'

Sonakshi Sinha will get registered marriage with boyfriend Zaheer Iqbal on June 23 Will throw Reception party
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री की शादी से जुड़ी फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बारे में उनके परिवार को भी कोई जानकारी नहीं है। हाल ही में उनके पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें बेटी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में मैंने पढ़ा है, जब सोनाक्षी इस बारे में बताएंगी। मैं और मेरी पत्नी आशार्वाद देने के लिए चले जाएंगे। हम हमेशा उनकी खुशियों की कामना करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha will get registered marriage with boyfriend Zaheer Iqbal on June 23 Will throw Reception party
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार के साथ - फोटो : ट्विटर

इसके अलावा सोनाक्षी के परिवार के करीबी सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि अभिनेत्री की शादी की खबरें सच हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने अपनी शादी में आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और वरुण शर्मा को भी आमंत्रित किया है। इनके साथ अभिनेत्री की गहरी दोस्ती है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha will get registered marriage with boyfriend Zaheer Iqbal on June 23 Will throw Reception party
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा 35 साल के जहीर इकबाल की दुल्हन बनने जा रही हैं। दोनों की शादी की खबर से अभिनेत्री के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। फैंस सोनाक्षी सिन्हा को दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हो रहे हैं। 

Devara: अब फिर से बदलने वाली है 'देवरा: पार्ट 1' की रिलीज की तारीख! पवन कल्याण से हैं कनेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed