फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने जीवनसाथी को लेकर की खुलकर बात, बताया- कैसी होनी चाहिए उनकी लाइफ पार्टनर

Wed, 12 Jun 2024 08:54 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 12 Jun 2024 08:54 AM IST
सार

 'लव आज कल' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कार्तिक आर्यन को डेट किया था। दोनों के ब्रेकअप के बाद उनका नाम जान्हवी कपूर के साथ जुड़ा था। कार्तिक ने हाल ही में अपनी अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की और अपने आदर्श जीवनसाथी के बारे में बताया।

विज्ञापन
Chandu Champion Actor Kartik Aaryan talk About On his life partner Said It will just happen on its own
कार्तिक आर्यन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लव आज कल' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कार्तिक आर्यन को डेट किया था। दोनों के ब्रेकअप के बाद उनका नाम जान्हवी कपूर के साथ जुड़ा था। कार्तिक ने हाल ही में अपनी अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की और अपने आदर्श जीवनसाथी के बारे में बताया।

Chandu Champion Actor Kartik Aaryan talk About On his life partner Said It will just happen on its own
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन ने एक बातचीत में बताया कि वह अपनी लव पार्टनर में क्या गुण चाहते हैं। उन्होंने बताया, 'मुझे नहीं पता। यह अपने आप ही हो जाएगा। वो जो लिस्ट होती है न कि उनके साथ फ्रीक्वेंसी मैच हो जाए, वो फनी हो, ये सब अपने आप ही आ जाता है। कई बार वो लिस्ट चेंज ही हो जाती है। कुछ ऐसा होता नहीं है।' 

Devara: अब फिर से बदलने वाली है 'देवरा: पार्ट 1' की रिलीज की तारीख! पवन कल्याण से हैं कनेक्शन

Chandu Champion Actor Kartik Aaryan talk About On his life partner Said It will just happen on its own
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'आप जब जीवन में पूर्णता की तलाश कर रहे होते हैं, तो मुझे लगता है कि खामियां इसे और भी खूबसूरत बना देती हैं। जीवन में साथी के मामले में, मेरे पास अभी कोई खासियत नहीं है। वो जीवन में कभी नहीं हो पाएगा।' कार्तिक ने इस दौरान कहा, 'एक समय पर मेरी निजी जिंदगी काफी चर्चित विषय बन गई थी और तब से यह ऐसा ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion Actor Kartik Aaryan talk About On his life partner Said It will just happen on its own
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सार्वजनिक रूप से कभी डेट न करने का सबक सीख लिया है। इस पर अभिनेता ने कहा, 'मैं तो प्राइवेटली भी डेट नहीं कर रहा हूं। शायद डर लगता है।' कार्तिक ने आगे कहा, 'मशहूर होने के बाद आप बहुत कम लोगों से मिलते हैं। अपने काम की वजह से आप बहुत सीमित लोगों से मिलते हैं। यह ऐसा ही हो जाता है। पैसे हो जाएं, शौहरत कमा ली, लेकिन एक बात पक्की है कि आप प्यार नहीं खरीद सकते। मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं। मुझे रोमांटिक हीरो कहा जाता है, लेकिन मैं प्यार के मामले में अनलकी रहा हूं।'

विज्ञापन
Chandu Champion Actor Kartik Aaryan talk About On his life partner Said It will just happen on its own
चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने खूब मेहनत की है। ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर दर्शकों को पहले ही बहुत पसंद आए हैं। अभ उन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  

New South Movies: सक्रांति 2025 पर रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं साउथ की ये फिल्में, लेकिन फंस सकता है पेंच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed