फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rebel Moon: जैक स्नाइडर की दोनों रिबेल मून का अब रिलीज होगा डायरेक्टर्स कट वर्जन, नेटफ्लिक्स ने तय कर दी तारीख

Wed, 12 Jun 2024 12:20 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 12 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Zack Snyder Rebel Moon gets Directors Cuts now Chapter One and two will be launch On Netflix on 2nd Aug 2024
रिबेल मून - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए इस साल अगस्त का महीना बेहद खास होने जा रहा है। आज ही हॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक जैक स्नाइडर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक खुशखबरी को फैंस के संग साझा किया है। उनकी फिल्म 'रिबेल मून - पार्ट वन: ए चाइल्ड ऑफ फायर' और 'रिबेल मून - पार्ट टू: द स्कारगिवर' को अब दर्शक डायरेक्टर कट के साथ देख पाएंगे। नए टाइटल के साथ उनकी दोनों फिल्में इस साल अगस्त में दस्तक देने जा रही है। जैक स्नाइडर ने क्या कुछ कहा है अपनी इन फिल्मों के बारे चलिए जानते हैं--

 
Zack Snyder Rebel Moon gets Directors Cuts now Chapter One and two will be launch On Netflix on 2nd Aug 2024
रिबेल मून - फोटो : इंस्टाग्राम

'रिबेल मून' के निर्देशक जैक स्नाइडर ने आज खुलासा किया है कि उनकी दोनों फिल्म अब डायरेक्टर कट के साथ एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस खबर को सुनकर 'रिबेल मून' के दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने फैंस के संग फिल्म के नए टाइटल को भी साझा किया है। 
Zack Snyder Rebel Moon gets Directors Cuts now Chapter One and two will be launch On Netflix on 2nd Aug 2024
रिबेल मून - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक जैक स्नाइडर एक्शन फिल्मों के महारथी हैं। आज अपनी फिल्म 'रिबेल मून' के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि 'रिबेल मून - पार्ट वन: ए चाइल्ड ऑफ फायर' और 'रिबेल मून - पार्ट टू: द स्कारगिवर' को नए शीर्षक के साथ एक बार फिर से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जायेगा। उन्होंने इसके साथ यह भी बताया कि  दोनों फिल्मों के नाम क्रमशः 'रिबेल मून - चैप्टर वन: चालिस ऑफ ब्लड' और 'रिबेल मून - चैप्टर दो: कर्स ऑफ फॉरगिवनेस' होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zack Snyder Rebel Moon gets Directors Cuts now Chapter One and two will be launch On Netflix on 2nd Aug 2024
रिबेल मून - फोटो : इंस्टाग्राम
'रिबेल मून - चैप्टर वन: चालिस ऑफ ब्लड' और 'रिबेल मून - चैप्टर दो: कर्स ऑफ फॉरगिवनेस' को डायरेक्टर कट के साथ देखने के लिए दर्शक बेताब हो रहे हैं। इन दोनों फिल्मों को निर्देशक 2 अगस्त 2024 को नेटफ्लिक्स पर लेकर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर कट के बाद दोनों फिल्मों की अवधि में एक घंटा और जुड़ गया है। अब दोनों फिल्में लगभग तीन घंटे और कुछ मिनट की हो जाएंगी। 
विज्ञापन
Zack Snyder Rebel Moon gets Directors Cuts now Chapter One and two will be launch On Netflix on 2nd Aug 2024
रिबेल मून - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी फिल्मों के बारे में बातें करते हुए निर्देशक जैक स्नाइडर कहते हैं, 'अगर मेरी फिल्में थिएटर में रिलीज होती तो शायद इसे 'बार्बी' से अधिक लोग देखते। आप सोच रहे होंगे कि मैं ऐसे कैसे बोल सकता हूं तो सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को 160 मिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा है। तो अगर हम बॉक्स ऑफिस कमाई के हिसाब से गणित लगाएं तो थिएटर में बार्बी को देखने की तुलना में शायद अधिक लोगों ने 'रिबेल मून' को देखा है'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed