फिल्मों में आने का सपना हर अभिनय प्रेमी का होता है। एक तरफ तो कई लोगों को इस इंडस्ट्री में आने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। वहीं, दूसरी तरफ कई लोग बिना किसी संघर्ष के ही इस इंडस्ट्री में आ जाते हैं। यह बात सच है कि आज तक कोई अपने मुकद्दर से नहीं लड़ पाया है। किस्मत ही इंसान को उसके अंजाम तक पहुंचाती है। आज के इस लेख में हम आपको साउथ सिनेमा की उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज इंडस्ट्री में अपने अभिनय से नाम कमा रही हैं, लेकिन फिल्मों में आने से पहले ये हसीनाएं किसी और की नौकरी कर चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं।
South Actress: फिल्मों में आने से पहले कुछ और काम करती थीं ये साउथ एक्ट्रेस, कोई एयर होस्टेस थीं तो कोई मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति हासन
साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन अभिनय की दुनिया का जाना माना नाम हैं। श्रुति साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी लोकप्रियता का परचम लहरा चुकी हैं। खूबसूरती में ही नहीं बल्कि फैशन सेंस में भी वह अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रुति ने थेवर मगन में साल 1992 में प्लैबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय अभिनेत्री महज छह साल की थीं।
सामंथा रुथ प्रभु
साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। यही नहीं, सामंथा 'पुष्पा' के आइटम नंबर से पैन इंडिया स्टार बन गई हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा ने फिल्मों में आने से पहले एयर होस्टेस के तौर पर नौकरी करती थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा था।
पूजा हेगड़े
साउथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म में दर्शक सामंथा के अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले पूजा हेगड़े एक टॉप मॉडल थीं। पूजा ने मॉडलिंग से ही अपने करियर की शुरुआत की थी।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना अब साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी हैं। फिल्म पुष्पा के बाद से ही उनके सितारे बुलंदियों पर है। अभिनेत्री ने साल 2016 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी । अभिनय से पहले रश्मिका मॉडलिंग की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही थीं।