Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
South Cinema in a major overhaul these days, two more films get shelved after ranveer singh Prasanth rakshas
{"_id":"665abd5f3bb22602eb039e6b","slug":"south-cinema-in-a-major-overhaul-these-days-two-more-films-get-shelved-after-ranveer-singh-prasanth-rakshas-2024-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Cinema: ‘आरआरआर’ के निर्माता ने नानी की फिल्म से खींचे हाथ, बजट के चक्कर में बंद हुईं दो फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
South Cinema: ‘आरआरआर’ के निर्माता ने नानी की फिल्म से खींचे हाथ, बजट के चक्कर में बंद हुईं दो फिल्में
दो साल पहले जब अभिनेता शाहिद कपूर की क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘जर्सी’ रिलीज हुई तो इसी नाम की जिस तेलुगु फिल्म पर ये फिल्म बनी, उसे भी लोगों ने ढूंढकर देखा। तेलुगु में बनी ‘जर्सी’ के हीरो नानी की भी इसी के चलते हिंदी भाषी राज्यों में खूब चर्चा हुई और उसके बाद से ही नानी हिंदी पट्टी में अपनी जगह तलाशते रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘हाय नन्ना’ को हिंदी में ‘हाय पापा’ के नाम से रिलीज किया गया। नानी अब चर्चा में हैं अपनी दो निर्माणाधीन फिल्मों के बंद हो जाने से।
2 of 4
अंगद बेदी-नानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी और तेलुगु सिनेमा दोनों इन दिनों लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों से जूझ रहे हैं। हिंदी सिनेमा में सितारों ने अपनी फीस भी घटानी शुरू कर दी है। टाइगर श्रॉफ ने कभी करण जौहर की फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ के लिए 20 करोड़ रुपये मांगे थे, आज उनको कोई 10 करोड़ में भी साइन करने को उत्साहित नहीं दिख रहा। उनकी एक और फिल्म जो निर्देशक जगन शक्ति के साथ बननी प्रस्तावित थी, वह भी बंद हो चुकी है। बजट के चक्कर में बंद होने वाली फिल्मों रणवीर सिंह की फिल्म ‘राक्षस’ भी शामिल हो चुकी है। और, अब तेलुगु सिनेमा में भी बजट को लेकर नए सिरे से चिंतन शुरू हो चुका है।
3 of 4
नानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक इन दिनों फिल्म ‘सारीपोदा शनिवारम’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता नानी ने फिल्म ‘साहो’ के निर्देशक सुजीत के साथ बन रही अपनी फिल्म को बंद कर दिया है। इस फिल्म को ‘आरआरआर’ जैसी सुपरहिट फिल्म के निर्माता डी वी वी दानैया बना रहे थे लेकिन बताते हैं कि ऐन शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं। डी वी वी दानैया ने ये फैसला फिल्म के बजट को देखते हुए लिया है। कुछ और निर्माताओं ने इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाई भी लेकिन नानी ने फिल्म के मूल निर्माता के अलावा किसी और के साथ ये फिल्म नहीं करने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा नानी की एक और फिल्म बंद होने की भी खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक नानी निर्देशक बालागम वेलू के साथ ग्राम्य जीवन को दर्शाती एक फिल्म ‘येलम्मा’ करने वाले थे। साउथ के दिग्गज निर्माता दिल राजू ने इस पर पैसा लगाने को अपनी सहमति भी दे दी है, लेकिन बताते हैं कि नानी को फिल्म की पटकथा पसंद नहीं आ रही। इसमें कई सारे बदलाव भी कई दौर की चर्चाओं के बाद किए गए लेकिन फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट नानी ने रिजेक्ट कर दिया है। नानी जैसे अभिनेता की दो फिल्में एक साथ बंद होने से तेलुगु सिनेमा में भारी हलच है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ की भी खास चर्चा इन दिनों हो नहीं रही है। कारोबारी जानकारों का कहना है कि तेलुगु सिनेमा के लिए ये एक तरह का संक्रमण काल चल रहा है और जब तक मलयालम सिनेमा की तरह निर्माता और अभिनेता नई कहानियों पर काम नहीं करेंगे, हालात सुधरने में अभी और वक्त लग सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।