फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: पहले दिन दिखा 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का जलवा', जानें श्रीकांत समेत अन्य फिल्मों का हाल

Sat, 01 Jun 2024 10:41 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 01 Jun 2024 10:41 AM IST
सार

'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ फिल्म 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' ने भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इन दोनों फिल्मों के आने से पहले राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' दर्शकों का मनोरंजन करा रही थी।

विज्ञापन
Friday Box Office Report Mr and Mrs Mahi Srikanth Chhota Bheem the Curse of Damyaan and Bhaiyya Ji Collection
श्रीकांत, मिस्टर एंड मिसेज माही, छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के आने से बॉक्स ऑफिस की खोई हुई रौनक फिर से लौट आई है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ फिल्म 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' ने भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इन दोनों फिल्मों के आने से पहले राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' दर्शकों का मनोरंजन करा रही थी। आइए जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

Friday Box Office Report Mr and Mrs Mahi Srikanth Chhota Bheem the Curse of Damyaan and Bhaiyya Ji Collection
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर एंड मिसेज माही

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का दर्शकों को ब्रेसब्री से इंतजार था। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्माण अपूर्व मेहता, हीरू यश जौहर और करण जौहर ने किया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने सात करोड़ रुपये की कमाई की है।  

Ravi Kishan: चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़े होकर रवि किशन ने डाला वोट, बोले- VIP संस्कृति को खत्म करना है

Friday Box Office Report Mr and Mrs Mahi Srikanth Chhota Bheem the Curse of Damyaan and Bhaiyya Ji Collection
'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान

बच्चों के पसंदीदा किरदार छोटा भीम पर बनी फिल्म 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' ने भी इस शुक्रवार को 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है। राजीव चिलका के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें अनुपम खेर, मुकेश छाबड़ा और मकरंद देश पांडे जैसे बड़े कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कमाई की बात करें पहले दिन 'छोटा भीम' कुछ खास कमाल नहीं दिखाई सकी है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 65 लाख रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Mr and Mrs Mahi Srikanth Chhota Bheem the Curse of Damyaan and Bhaiyya Ji Collection
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीकांत

फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से पहले राजकुमार राव की एक और फिल्म 'श्रीकांत' दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगी हुई है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। अभिनेता ने इस फिल्म में श्रीकांत की भूमिका निभाई है। कमाई के मामले में ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में फेल साबित हुई है। 21वें दिन 'श्रीकांत' ने 80 लाख रुपये की कमाई की थी। बीते दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली है। राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने 22वें दिन एक करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कमाई 41.75 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
Friday Box Office Report Mr and Mrs Mahi Srikanth Chhota Bheem the Curse of Damyaan and Bhaiyya Ji Collection
भैया जी

अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' दर्शकों के दिलों में उतरने में असफल साबित हुई है। अपनी 100वीं फिल्म में अभिनेता जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। मगर फिल्म की कमाई देख लग रहा है कि उनके एक्शन का जादू दर्शकों पर नहीं चला है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ये फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक हफ्ते में ही इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो गया है। फिल्म 'भैया जी' ने आठवें दिन 52 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ही इस फिल्म की कमाई 8.72 करोड़ रुपये हो गई है। 

Mithun Chakraborty: कोलकाता में वोट डालने के लिए 40 मिनट तक कतार में खड़े रहे मिथुन, बोले- यह मेरा कर्तव्य था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed