फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nargis Dutt: संजू बाबा की मां ने बॉलीवुड से राजनीति तक बिखेरा जलवा, जानिए नरगिस के बारे में दिलचस्प किस्से

Sat, 01 Jun 2024 07:23 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 01 Jun 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt mother nargis dutt birth anniversary today click here to know lesser known facts about her
नरगिस दत्त - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा नरगिस दत्त का आज जन्मदिन है। नरगिस ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। चाहे 'मदर इंडिया' हो या 'तलाश-ए-हक' उनकी हर फिल्म आज भी सिनेप्रेमियों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। चलिए आज आपको नरगिस दत्त के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। 
sanjay dutt mother nargis dutt birth anniversary today click here to know lesser known facts about her
नरगिस दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
नरगिस दत्त बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने राज कपूर के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। आज भी बॉलीवुड क्लासिक की बात होती है तो राजकपूर की 'आवारा', 'आग' और 'बरसात' जैसी फिल्मों का नाम दर्शक जरूर लेते हैं। नरगिस और राज कपूर के बीच में एक अलग केमिस्ट्री थी। 
sanjay dutt mother nargis dutt birth anniversary today click here to know lesser known facts about her
नरगिस दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
नरगिस दत्त की फिल्मों की बात अक्रें और 'मदर इंडिया' की बात न हो तो बात अधूरी रह जाएगी। इस फिल्म में युवा नरगिस ने सुनील दत्त और राजेन्द्र कुमार की मां का किरदार निभाया था। 'मदर इंडिया' को देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि उस बुजर्ग महिला के रोल में एक 28 साल की युवती है। आज भी 'मदर इंडिया' की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्मों में होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt mother nargis dutt birth anniversary today click here to know lesser known facts about her
नरगिस दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
नरगिस दत्त की निजी जिंदगी की बात करें तो ऐसा अक्सर सुनने में आता है कि राजकपूर नरगिस को देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'बॉबी' के ओपनिंग दृश्य जैसे डिंपल कपाड़िया दरवाजा खोलती हैं और उनके बालों में आटा लगा होता है, वे भी जब नरगिस से मिले थे तो अभिनेत्री कुछ उसी अंदाज में उनसे मिली थीं। 
विज्ञापन
sanjay dutt mother nargis dutt birth anniversary today click here to know lesser known facts about her
नरगिस दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित नरगिस अभिनेता सुनील दत्त के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। वे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त की मां थीं। संजू बाबा आज भी अपनी मां को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उनके लिए कई पोस्ट्स साझा करते रहते हैं। साल 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार ने नरगिस दत्त को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया था। नरगिस दत्त फिल्मों के अलावा राजनीति में भी जलवा बिखेरती नजर आई थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed