Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kamal Haasan INDIAN 2 audio launch happening on June 1st at Nehru Stadium 6 PM onwards click here to details
{"_id":"665a106b44239f5848090ee1","slug":"kamal-haasan-indian-2-audio-launch-happening-on-june-1st-at-nehru-stadium-6-pm-onwards-click-here-to-details-2024-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian 2: चुनाव प्रचार खत्म होते ही कमल हासन का मिशन ‘इंडियन’ शुरू, म्यूजिक रिलीज की ये है धमाकेदार तैयारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Indian 2: चुनाव प्रचार खत्म होते ही कमल हासन का मिशन ‘इंडियन’ शुरू, म्यूजिक रिलीज की ये है धमाकेदार तैयारी
साउथ सुपरस्टार कमल हासन के दीवानों के लिए खुशखबरी आई है। अभिनेता की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' के ऑडियो लॉन्च की तारीख का एलान फिल्म के मेकर्स ने कर दिया है। चलिए आपको भी बताते हैं किस दिन और कहां 'इंडियन 2' के ऑडियो लॉन्च का भव्य आयोजन किया जाने वाला है।
— Lyca Productions (@LycaProductions) May 31, 2024
2 of 5
कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कमल हासन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'इंडियन 2' बनकर रिलीज के लिए रेडी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। कमल हासन भी अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। मेकर्स हर दिन इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर दर्शकों के संग साझा करते नजर आते हैं।
3 of 5
कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज 'इंडियन 2' के दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो कमल हासन की फिल्म का ऑडियो लॉन्च की तारीख तय कर दी गई है। इस खबर के बाद से ही अभिनेता के दीवानों में एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' का निर्देशन शंकर शनमुगम ने किया है। हाल ही में निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म की रिलीज के डेट का खुलासा किया था। वहीं आज मेकर्स ने 'इंडियन 2' के ऑडियो लॉन्च की तारीख के बारे में बताया है।
विज्ञापन
5 of 5
कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'इंडियन 2' का ऑडियो लॉन्च नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमल हासन की इस फिल्म का ऑडियो रिलीज बेहद भव्य पैमाने पर किया जाने वाला है। यह कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।