{"_id":"65350fc9fc5e181f340df7a7","slug":"actor-arjun-rampal-expresses-gratitude-for-overwhelming-response-to-nandamuri-balakrishna-bhagavanth-kesari-2023-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Rampal: 'भगवंत केसरी' को मिल रहे रिस्पॉन्स से अर्जुन रामपाल बेहद खुश, दर्शकों का जताया आभार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Arjun Rampal: 'भगवंत केसरी' को मिल रहे रिस्पॉन्स से अर्जुन रामपाल बेहद खुश, दर्शकों का जताया आभार
'भगवंत केसरी' से हाल ही में साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले अर्जुन रामपाल ने फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद दर्शकों का आभार जताया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ओपनिंग ली है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''भगवंत केसरी शुरू से अंत तक मेरे लिए वास्तव में विशेष रही है। ऐसे अविश्वसनीय कलाकारों के साथ काम करने से लेकर इसे दुनियाभर में दर्शकों से मिले प्यार तक , यह यात्रा असाधारण रही है।''
अभिनेता ने आगे कहा, ''मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने दशहरा के शुभ अवसर पर फिल्म देखने के लिए समय निकाला। जिन लोगों ने इसे अभी तक नहीं देखा है वो किसका इंतजार कर रहे हैं, भगवंत केसरी का रोमांच देखने से न चूकें।''
3 of 5
अर्जुन रामपाल- लंदन फाइल्स
- फोटो : social media
बता दें कि रिलीज से पहले निर्माताओं ने उनके चरित्र का पोस्टर साझा किया था और अभिनेता को खतरनाक राहुल सांघवी के रूप में पेश किया था। इसे देखने के बाद से ही अर्जुन के फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म में उनका लुक और एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : ANI
'भगवंत केसरी' की बात करें तो अनिल रविपुडी ने तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण शाइन स्क्रीन्स बैनर के तहत साहू गरापति और हरीश पेड्डी द्वारा किया गया है। फिल्म में काजल अग्रवाल बालकृष्ण के साथ प्रमुख महिला की भूमिका निभा रही हैं। इसमें श्रीलीला एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में दिखेंगी। इसके अलावा परेश रावल और सुहेल नैयर भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं। इसका निर्देशन कुश एस सिन्हा कर रहे हैं। इस ड्रामा फिल्म को 17 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Rajveer Deol: 'एनिमल' में बॉबी देओल के लुक पर राजवीर ने दी ये प्रतिक्रिया, चाचा को दी थी ये सलाह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।