फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Girlfriend First Look: रश्मिका मंदाना की नई फिल्म का हुआ एलान, 'द गर्लफ्रेंड' के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल

Sun, 22 Oct 2023 04:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 22 Oct 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
The Girlfriend First Look Rashmika Mandanna announces her new Thrilling love story film before Animal release
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

पूरे देश में 'श्रीवल्ली' के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए लोगों के भी चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री साउथ के साथ ही हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी धमाल मचा रही हैं। रश्मिका इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में हैं। जहां एक तरफ अभिनेत्री बॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर रश्मिका ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की घोषणा कर दी है। फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।   

The Girlfriend First Look Rashmika Mandanna announces her new Thrilling love story film before Animal release
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram

साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ऐसे में वह अपनी इस फिल्म की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। इन सभी के बीच आज यानी रविवार को रश्मिका ने अपनी एक और फिल्म का एलान कर अपने फैंस को तोहफा दे दिया है। अभिनेत्री ने फिल्म की घोषणा के साथ ही एक वीडियो साझा किया है, जो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है।     

The Girlfriend First Look Rashmika Mandanna announces her new Thrilling love story film before Animal release
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram

रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। वह 'द गर्लफ्रेंड' नामक एक रोमांचक लव स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह उनके सात साल के करियर की 24वीं फिल्म होगी। उम्मीद की जा रही है कि 'द गर्लफ्रेंड' में रश्मिका ही नायक होंगी। इसे थ्रिलर लव स्टोरी फिल्म माना जा रहा है। राहुल रवींद्रन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण अल्लू अरविंद की 'गीता आर्ट्स' के बैनर तले किया जा रहा है। सामने आए वीडियो में रश्मिका मंदाना को पानी के अंदर दिखाया गया है, जिसमें उन्होंना सांस लेने में दिक्कत होती दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Girlfriend First Look Rashmika Mandanna announces her new Thrilling love story film before Animal release
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

अपनी 24वीं फिल्म की घोषणा करते हुए, रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया महान प्रेम कहानियों से भरी है। लेकिन कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी हैं जो पहले न तो सुनी गईं और न ही देखी गईं और 'द गर्लफ्रेंड' उनमें से एक है। आरएम 24।' फर्स्ट लुक को देखते हुए फिल्म दिलचस्प और रोमांचक लग रही है। फर्स्ट लुक टीजर में प्यार को व्यक्त करने के लिए बैकग्राउंड में एक वॉयस ओवर चल रहा है, जिसके बाद  हमें पानी में डूबी हुई रश्मिका की झलक दिखाई देती हैं।'  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

विज्ञापन
The Girlfriend First Look Rashmika Mandanna announces her new Thrilling love story film before Animal release
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में चल रहे वॉयस ओवर में कहा गया है, 'मैं उससे इतना प्यार करता हूं कि उसे दोस्तों, परिवार या किसी और की जरूरत नहीं है। मैं वह हूं जिसकी उसे जरूरत है। मैं बस यही चाहता हूं कि वह 24/7 मेरे साथ रहे। मैं उस लड़की को पाने और उसे अपना कहने के लिए कुछ भी कर सकता हूं।' रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह अगली बार 'एनिमल', 'रेनबो', 'डी 51', 'छावा', 'पुष्पा: द रूल' और रवि तेजा के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही अभिनेत्री के विजय देवरकोंडा के साथ एक फिल्म में आने की भी चर्चा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed