{"_id":"6531191407573450d30c14b0","slug":"thalapathy-vijay-lokesh-kanagaraj-film-leo-full-hd-movie-leaked-online-read-details-here-2023-10-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Leo: 'लियो' के निर्माताओं को एक और झटका, रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फुल एचडी में लीक हुई पूरी फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Leo: 'लियो' के निर्माताओं को एक और झटका, रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फुल एचडी में लीक हुई पूरी फिल्म
दलपति विजय की फिल्म लियो का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। अब यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। पहले दिन फिल्म को फैंस का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन इसके साथ ही एक हैरान कर देने वाली खबर भी सामने आई है। दरअसल, लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के कुछ ही घंटों के बाद ऑनलाइन लीक हो गई है।
19 अक्तूबर को तय समय के अनुसार इस फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघरों में शुरु हुआ, लेकिन कुछ ही समय के बाद पायरेटेड वेबसाइड ने इसे एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक कर दिया। यह न केवल कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध था, बल्कि कुछ लोगों ने इसे सिनेमाघरों से लाइव स्ट्रीम भी किया।
3 of 5
लियो
- फोटो : social media
बता दें कि इससे पहले विजय की इस फिल्म का पहला सीन भी लीक हो गया था, जिसमें विजय एक लकड़बग्घे पर काबू पाने की कोशिश करते हुए नजर आए थे। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि इसे किसी सिनेमाघर से रिकॉर्ड किया गया है। बाद में, कई यूजर्स ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लियो
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में अभिनेता सफेद कपड़े पहने एक खूंखार लकड़बग्घे से लड़ते हुए दिख रहे थे। बता दें कि लियो एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा, मिसस्किन, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, प्रिया आनंद और सैंडी सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लियो
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि लियो को लेकर लोगों में लंबे समय से गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मास्टर के बाद लोकेश कनगराज और विजय की यह दूसरी फिल्म है। एडवांस बुकिंग ने फिल्म ने पहले ही जबर्दस्त कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
Karan Johar: सलमान खान संग काम करने जा रहे करण जौहर, निर्माता ने चुप्पी तोड़ दिया बड़ा बयान
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।