तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने तीसरी बार शादी की है। उन्होंने शादी के बाद पत्नी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालांकि, इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। अब हाल ही में, अभिनेता ने आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि जिन लोगों को लड़कियां नहीं मिल रही हैं। उन्हें अभिनेता की तीसरी शादी करने से जलन हो रही है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।
Actor Bala: 'जिन लोगों को लड़कियां नहीं मिलतीं, उन्हें मुझसे जलन हो रही है', तीसरी बार शादी करने पर बोले बाला
Actor Bala On Marriage: अभिनेता बाला ने हाल ही में अपनी रिश्तेदार कोकिला से तीसरी बार शादी की है। प्रेस से बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वे जल्द ही बच्चे भी चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाला ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब
प्रेस से बात करते हुए, अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें तब पता चला कि उनकी पत्नी उनसे कितना प्यार करती हैं, जब उन्होंने उनके लिए लिखी गई कविताएं पढ़ीं। कपल ने हाल ही में प्रेस से बात की और बताया कि जिन लोगों को लड़कियां नहीं मिलती हैं। वे उनके दोबारा शादी करने से ईर्ष्या करते हैं।'
बाला ने कहा कि लोगों को होती है जलन महसूस
प्रेस से बात करते हुए बाला ने कथित तौर पर कहा, "हम जल्द ही एक बच्चा पैदा करेंगे, हमारी शादीशुदा जिंदगी अच्छी है। मैं एक राजा की तरह रहूंगा और वह मेरी रानी है। अगर किसी को इस बात से जलन होती है, तो यह उनकी गलती है। जो लोग जलन महसूस करते हैं, उनके घर में कार नहीं है और उन्हें लड़कियां नहीं मिल पाती हैं। वे कहते हैं कि मैंने चार बार शादी की है। उन्हें हर चीज में कमियां नजर आती हैं।"
बाला को मिला पत्नी का सपोर्ट
इसी बातचीत में बाला ने यह भी बताया कि वह 42 साल के हैं, जबकि कोकिला 24 साल की हैं और उन्हें उनकी सारी संपत्ति मिल जाएगी। कोकिला ने कथित तौर पर यह भी कहा, "वह अब तक अकेले थे, लेकिन अब मैं उनके साथ हूं। वह छोटी उम्र से ही सबकी मदद करते थे, यही वजह है कि मुझे उनसे प्यार हो गया।"
इस दिन हुई थी बाला की शादी
बता दें कि बाला और कोकिला की शादी 24 अक्तूबर को हुई थी। उनका विवाह समारोह सुबह 8:30 बजे एर्नाकुलम के कलूर पावकुलम मंदिर में हुआ। कोकिला तमिलनाडु से हैं और कथित तौर पर मलयालम नहीं बोलती हैं। उनके दोस्त और परिवार के लोग शादी के जश्न में शामिल हुए।
Love and War: तेज हुईं 'लव एंड वॉर' की शूटिंग की चर्चा, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर-विक्की कौशल