फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: अभिनेत्री विजयशांति ने दिया अल्लू अर्जुन के घर हुए तोड़-फोड़ मामले पर बयान, किसका लिया पक्ष?

Mon, 23 Dec 2024 05:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 23 Dec 2024 05:17 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन के घर हुए तोड़-फोड़ मामले में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री विजयशांति ने भी इस मामले पर बयान दिया है। वह इस पूरे मामले में किसके साथ खड़ी नजर आ रही हैं, जानिए? 

विज्ञापन
Actress Politician Vijayashanthi Comment On Film Puspa 2 Actor Allu Arjun House Attack Incident
अल्लू अर्जुन-विजयशांति - फोटो : एक्स (ट्विटर)

22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया, तोड़-फोड़ की। उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, साथ ही उनको जमानत भी मिल चुकी है। दरअसल, यह सारा मामला राजनीति रंग लेता जा रहा है। क्या है पूरा मामला? एक्ट्रेस और अब पॉलिटिशियन विजयशांति ने इस मामले में किसका पक्ष लिया? जानिए?

Actress Politician Vijayashanthi Comment On Film Puspa 2 Actor Allu Arjun House Attack Incident
रेवंत रेड्डी - फोटो : PTI

सीएम पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया 
हाल ही में अभिनेत्री, राजनेता विजयशांति ने अल्लू अर्जुन घर हुई तोड़-फोड़ मामले में अपना बयान दिया है। उन्होंने भाजपा मंत्रियों की आलोचना की। दरअसल, भाजपा के मंत्रियों ने कहा था कि अल्लू अर्जुन के घर हुए हमले के कारण फिल्म उद्योग कमजोर होगा। इसका जिम्मेदार भाजपा मंत्रियों ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को बताया। अब विजयशांति, सीएम रेवंत रेड्डी के पक्ष में खड़ी नजर आ रही हैं। 

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने साझा किया 'धूप' डांस का बीटीएस वीडियो, ऐसे हुई 'गेंम चेंजर' के लिए कोरियोग्राफी 

 

Actress Politician Vijayashanthi Comment On Film Puspa 2 Actor Allu Arjun House Attack Incident
रेवंत रेड्डी-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

रेवंत रेड्डी ने लगाए थे अल्लू अर्जुन पर आरोप 
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ और महिला की मौत के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा में अल्लू अर्जुन पर कई गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद अभिनेता अल्लू अर्जुन थिएटर में पहुंचे, जहां ‘पुष्पा 2’ दिखाई जा रही थी।

MrBeast: मिलिए इस यूट्यूबर से, शो के लिए बसा दिया अलग शहर, पानी की तरह बहाया है पैसा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Politician Vijayashanthi Comment On Film Puspa 2 Actor Allu Arjun House Attack Incident
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

अल्लू अर्जुन ने दी सफाई 
सीएम रेवंत रेड्डी के आरोपों का जवाब अल्लू अर्जुन ने भी दिया। उन्होंने तेलंगाना विधानसभा में रेवंत रेड्डी के दिए गए बयानों पर सफाई पेश की। वह अपनी बात कहते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने सभी आरोपों को नकार दिया। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

 

विज्ञापन
Actress Politician Vijayashanthi Comment On Film Puspa 2 Actor Allu Arjun House Attack Incident
अपने दो बच्चाें के साथ अल्लू अर्जुन-स्नेहा - फोटो : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy

बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता 
अल्लू अर्जुन ने अपने घर पर हुए हमले और तोड़-फोड़ मामले की निंदा की, मीडिया को इस घटना पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता में नजर आए। इस घटना के बाद उनके बच्चों को हैदराबाद के जुबली हिल्स वाले घर से दूर कहीं और लेकर जाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed