फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सातवें दिन कम हुआ 'अखंडा 2' का जादू, धुरंधर के आगे हुई पस्त, जानें गुरुवार का कलेक्शन

Thu, 18 Dec 2025 07:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 18 Dec 2025 07:28 PM IST
सार

Akhanda 2 Box Office Collection: शुरुआत में साउथ की फिल्म 'अखंडा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया इसके बाद इसकी कमाई घटी है। जानिए सातवें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? 

विज्ञापन
Akhanda 2 box office collection day 7 total earning nandamuri balakrishna film
अखंडा 2 - फोटो : अमर उजाला
साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की अदाकारी वाली फिल्म 'अखंडा 2' 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआत में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। सातवें दिन इसके कलेक्शन में और कमी आई। आइए जानते हैं फिल्म ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
Akhanda 2 box office collection day 7 total earning nandamuri balakrishna film
'अखंडा 2' कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को घटी 'अखंडा 2' की कमाई
'अखंडा 2' ने गुरुवार को खबर लिखे जाने तक 1.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को फिल्म की कमाई 3.3 करोड़ रुपये रही थी। मंगलवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Akhanda 2 box office collection day 7 total earning nandamuri balakrishna film
अखंडा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'अखंडा 2' का टोटल कलेक्शन
सोमवार को 'अखंडा 2' की कमाई 5.25 करोड़ रुपये रही। रविवार को इसने 15.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने शनिवार को 15.5 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन 'अखंडा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था। रिलीज से पहले इसने स्पेशल स्क्रीनिंग में 8 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से इस फिल्म का कुल कलेक्शन 75.53 करोड़ रुपये हो गया है।

निधि अग्रवाल मामले में आया नया अपडेट, मॉल और आयोजक के खिलाफ पुलिस ने उठाया सख्त कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhanda 2 box office collection day 7 total earning nandamuri balakrishna film
'अखंडा 2-तांडवम' में हुई बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री - फोटो : एक्स
'धुरंधर' के आगे फीकी पड़ी 'अखंडा 2'
सिनेमाघरों में इन दिनों सबसे ज्यादा फिल्म 'धुरंधर' चल रही है। 14वें दिन इसने खबर लिखे जाने तक 14.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब तक इसका कुल कलेक्शन 452 करोड़ रुपये हो गया है। इसकी लोकप्रियता का असर दूसरी फिल्मों पर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि 'अखंडा 2' की कमाई पर भी 'धुरंधर' का असर पड़ा है।
विज्ञापन
Akhanda 2 box office collection day 7 total earning nandamuri balakrishna film
अखंडा 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
'अखंडा 2' में अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण डबल रोल में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया है। इसमें मुरली कृष्ण, संयुक्ता और जगपति बाबू जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। इसमें बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा ने भी अहम किरदार निभाया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed