फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘अखंडा 2’ की बुधवार को कम हुई कमाई, ‘धुरंधर’ के आगे फीका पड़ा नंदमुरी का जादू; जानें छठे दिन क्या रहा कलेक्शन

Wed, 17 Dec 2025 10:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 17 Dec 2025 10:11 PM IST
सार

Akhanda 2 Thaandavam Day 6 Box Office Collection: ‘धुरंधर’ के अलावा इन दिनों सिनेमाघराें में साउथ के स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ भी मौजूद है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया। लेकिन छठे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में कमी दिखी। 

विज्ञापन
Akhanda 2 Thaandavam Starring Nandamuri Balakrishna Day 6 Wednesday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

साउथ सिनेमा में नंदमुरी बालकृष्ण जाना-माना नाम हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘अखंडा 2’ थिएटर में रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वीकएंड पर भी ‘अखंडा 2’ के कलेक्शन में इजाफा दिखा था। लेकिन छठे दिन तक आते-आते फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट नजर आई है। जानिए, बुधवार को यह फिल्म कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही है। 

Akhanda 2 Thaandavam Starring Nandamuri Balakrishna Day 6 Wednesday Box Office Collection
'अखंडा 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘अखंडा 2’ का छठे दिन का कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अखंडा 2’ ने छठे दिन 2.36 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में देखें तो बुधवार को इसका कलेक्शन कम रहा। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 72.96 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Akhanda 2 Thaandavam Starring Nandamuri Balakrishna Day 6 Wednesday Box Office Collection
अखंडा 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

वीकएंड पर कमाई में हुआ था इजाफा 
बीते शनिवार और रविवार को जरूर फिल्म ‘अखंडा 2’ ने अपने कलेक्शन में इजाफा किया था। फिल्म ने शनिवार को 15.5 करोड़ रुपये और रविवार को 15.1 करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार को भी यह 5.25 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही थी। लेकिन बुधवार को इसका कलेक्शन काफी गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhanda 2 Thaandavam Starring Nandamuri Balakrishna Day 6 Wednesday Box Office Collection
अखंडा 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म में नजर आए चर्चित कलाकार 
फिल्म ‘अखंडा 2’ में नंदमुरी बालकृष्ण ने दोहरी भूमिका निभाई है। फिल्म में मुरली कृष्ण, संयुक्ता,  हर्षाली मल्होत्रा और जगपति बाबू जैसे एक्टर भी नजर आए। ‘अखंडा 2’ में नंदमुरी बालकृष्ण के किरदार की बेटी का रोल हर्षाली मल्होत्रा ने किया है। हर्षाली मल्होत्रा वही चाइल्ड आर्टिस्ट है, जिसने सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में अभिनय किया था। अब हर्षाली काफी बड़ी हो चुकी हैं और अलग-अलग तरह के किरदार बड़े पर्दे पर निभा रही हैं। 

विज्ञापन
Akhanda 2 Thaandavam Starring Nandamuri Balakrishna Day 6 Wednesday Box Office Collection
फिल्म 'धुरंधर' और 'अखंडा 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ के कलेक्शन का असर ‘अखंडा 2’ की कमाई पर दिखा 
फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही हैं। इस फिल्म ने बुधवार को 21.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 433.04 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म के क्रेज और कमाई का असर दूसरी फिल्मों के कम होते कलेक्शन का कारण बन रहा है। ‘अखंडा 2’ की कमाई कम होने के पीछे ‘धुरंधर’ भी एक कारण हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed