फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकडेज में बदला 'अखंडा 2' की कमाई का गणित, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Wed, 17 Dec 2025 12:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 17 Dec 2025 12:23 AM IST
सार

Akhanda 2 Box Office Collection: रिलीज के तुरंत बाद फिल्म 'अखंडा 2' को दर्शकों ने प्यार दिया। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक टोटल कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Akhanda 2 box office collection day 5 Nandamuri Balakrishna film total earning
अखंडा 2 - फोटो : अमर उजाला
साउथ के सुपरस्टार नंदमूरी बालकृष्ण की अदाकारी वाली फिल्म 'अखंडा 2' 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी। इसका असर फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। वीकएंड का फिल्म ने अच्छी कमाई की, इसके कलेक्शन में गिराटवट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं इसने पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया है?
Akhanda 2 box office collection day 5 Nandamuri Balakrishna film total earning
'अखंडा 2' कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड पर अच्छी हुई कमाई
फिल्म 'अखंडा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली। पहले दिन इसने 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकएंड पर फिल्म को फायदा मिला। दूसरे दिन शनिवार को इसने 15.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए 15.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
Akhanda 2 box office collection day 5 Nandamuri Balakrishna film total earning
अखंडा 2 - फोटो : यूट्यूब
मंगलवार का कलेक्शन
वीकएंड के बाद फिल्म 'अखंडा 2' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज मंगलवार को खबर लिखे जाने तक इसने 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने रिलीज से पहले स्पेशल शो में 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 70.70 करोड़ रुपये हो गया है।

सिनेमाघरों में दर्शक लाने में नाकाम 'किस किसको प्यार करूं 2', जानें पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhanda 2 box office collection day 5 Nandamuri Balakrishna film total earning
अखंडा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' से मिल रही टक्कर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'अखंडा 2' की कमाई पर 'धुरंधर' का असर पड़ा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने 12 दिनों में 411 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अभी भी इसकी कमाई जारी है।
विज्ञापन
Akhanda 2 box office collection day 5 Nandamuri Balakrishna film total earning
अखंडा 2 - फोटो : यूट्यूब
'अखंडा 2' के बारे में
अभिनेता नंदमूरी बालकृष्ण फिल्म 'अखंडा 2' में एक्शन मोड में नजर आए हैं। उन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं। इसमें हर्षाली मल्होत्रा ने भी अहम किरदार निभाया है। मुरली कृष्ण, संयुक्ता और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed