फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली द एपिक' के लिए कैसा रहा सोमवार, जानें चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mon, 03 Nov 2025 10:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 03 Nov 2025 10:04 PM IST
सार

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4: फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। जानिए आज सोमवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन.... 
 

विज्ञापन
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4 ss rajamouli prabhas rana daggubati movie total earning
बाहुबली द एपिक - फोटो : X
फिल्म 'बाहुबली द एपिक' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णा की फिल्म का आज सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

 
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4 ss rajamouli prabhas rana daggubati movie total earning
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : X
'बाहुबली द एपिक' का अब का कलेक्शन
प्रभास की इस फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। फिल्म ने शुक्रवार को 9.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म ने 6.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4 ss rajamouli prabhas rana daggubati movie total earning
बाहुबली: द एपिक - फोटो : X
'बाहुबली द एपिक' का आज की कमाई
फिल्म ने आज सोमवार को 1.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। कुल मिलाकर प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 25.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: 'थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के लिए कैसा रहा सोमवार, जानिए 14वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4 ss rajamouli prabhas rana daggubati movie total earning
बाहुबली द एपिक - फोटो : X
'बाहुबली द एपिक' के बारे में
'बाहुबली द एपिक' 2025 में रिलीज होने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। एसएस राजामौली ने वी. विजयेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। यह राजामौली की पिछली दो-भाग वाली फिल्म 'द बिगिनिंग' (2015) और 'द कन्क्लूजन' (2017) को मिलाकर बनाई गई है। 

यह भी पढ़ें: विक्की कौशल ने मां वीना को गले लगाकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की प्यारी तस्वीर
विज्ञापन
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4 ss rajamouli prabhas rana daggubati movie total earning
'बाहुबली द एपिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati
'बाहुबली द एपिक' की स्टार कास्ट
इस फिल्म में प्रभास दोहरी भूमिकाओं में हैं। उनके अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णा, नासर, सत्यराज, सुब्बाराजू और अदिवी शेष भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म शिवुडू की कहानी है, जो एक आदिवासी गांव में पले-बढ़े एक युवा योद्धा है, जिसे अपनी शाही विरासत का पता चलता है और उसका लक्ष्य माहिष्मती राज्य को उसके दमनकारी शासक से मुक्त कराना है। उनकी यात्रा में संघर्ष, गठबंधन और राज्य के अतीत के बारे में खुलासे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 'कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है...' सलमान खान ने फैंस को बताया अपना फिटनेस का राज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed