साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानें फिल्म ने 30 अक्तूबर को गुरुवार के दिन कितने का कारोबार कर लिया है।
600 करोड़ पार हुई 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई, जानिए बाकी दिनों के मुकाबले कैसा रहा गुरुवार का हाल
Kantara Chapter 1: 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज को आज पूरे 29 दिन हो चुके हैं। फिल्म 600 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल बेहाल नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कांतारा चैप्टर 1' की अब तक की कमाई
इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। पहले हफ्ते फिल्म ने 337.4 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते 147.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 78.85 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ने 23वें दिन 6.1 करोड़ रुपये और 24वें दिन 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 25वें दिन रविवार को 10.4 करोड़ रुपये और 26वें दिन सोमवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने 27वें दिन 3.8 करोड़ रुपये और 28वें दिन 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं आज 29वें दिन गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
यह भी पढ़ें: यश अभिनीत 'टॉक्सिक' की टीम ने अफवाहों को किया खारिज, बताया कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
'कांतारा चैप्टर 1' का आज गुरुवार का कलेक्शन
sacnilk के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने आज 29वें दिन गुरुवार को 1.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो बाकी दिनों के मुकाबले काफी कम है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर अभी तक 600.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'कांतारा चैप्टर 1' के बारे में
'कांतारा चैप्टर 1' कन्नड़ भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो बनवासी के कदंबों के शासनकाल के दौरान सेट की गई है। यह फिल्म ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसे होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागांदुर ने निर्मित किया है। यह 2022 की फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: 'पापा धमाल मचाने वाले हैं', सनी ने पिता धर्मेंद्र की 'इक्कीस' के लिए की सराहना, अगस्त्य के लिए लिखी यह बात
'कांतारा चैप्टर 1' के साथ है 'थामा और 'एक दीवाने की दीवानियत' का मुकाबला
'कांतारा चैप्टर 1' का मुकाबला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'थामा और 'एक दीवाने की दीवानियत' से हो रहा है। फिल्म 'थामा' ने आज 10वें दिन गुरुवार को 2.28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 107.28 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं 'एक दीवाने की दीवानियत' ने आज गुरुवार को 1.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 54.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: प्रभास के अलावा 'स्पिरिट' में हुई इस कोरियन एक्टर की एंट्री, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में मचाएंगे धमाल