{"_id":"67e6c2b6867d6025040aefe7","slug":"allu-arjun-completes-22-glorious-remarkable-years-in-indian-cinema-pushpa-2-arya-bunny-julayi-sarrainodu-more-2025-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: भारतीय सिनेमा में अल्लू अर्जुन ने पूरे किए 22 साल, पैन इंडिया स्टार के लिए खुश हैं फैंस","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: भारतीय सिनेमा में अल्लू अर्जुन ने पूरे किए 22 साल, पैन इंडिया स्टार के लिए खुश हैं फैंस
Fri, 28 Mar 2025 09:13 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 28 Mar 2025 09:13 PM IST
सार
Allu Arjun: पैन-इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल पूरे कर लिए हैं। 2003 में आज के दिन उन्होंने फिल्म 'गंगोत्री' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा में अल्लू अर्जुन ने पूरे किए 22 साल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अल्लू अर्जुन साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सभी के चहेते स्टार बन चुके हैं। आज के दिन अल्लू को भारतीय सिनेमा में पूरे 22 साल हुए हैं, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं।
आज ही के दिन अल्लू ने शुरू किया था अपना फिल्म करियर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक आज अल्लू को भारतीय सिनेमा में पूरे बाईस साल हो गए हैं। अल्लू ने 'पुष्पा2 द रूल' से कई महीनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया। इस फिल्म में उनके अभिनय को हर किसी ने पसंद किया।
पुष्पा के अलावा कई दमदार फिल्मों से जीता फैंस का दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
आज ही के दिन अल्लू ने फिल्म 'गंगोत्री' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जो एक रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म थी। अल्लू अर्जुन तेलुगु सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में शानदार अभिनय के लिए मिला था।
यह भी पढ़ें:
Horror Movie Sequels: इन हॉरर फिल्मों के आएंगे सीक्वल, छोरी 2 के अलावा लिस्ट में शामिल हैं कई शानदार फिल्में
यह भी पढ़ें:
Horror Movie Sequels: इन हॉरर फिल्मों के आएंगे सीक्वल, छोरी 2 के अलावा लिस्ट में शामिल हैं कई शानदार फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लू तेलुगु सिनेमा के पहले अभिनेता हैं, जिन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू की ही मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का नतीजा है कि उन्हें आज भारत के टॉप सितारों में से एक बना दिया है, जिन्हें दुनियाभर में पहचाना जाता है। उनके लाखों प्रशंसक हैं, जिन्हें 'अल्लू अर्जुन आर्मी' कहा जाता है। वे न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे अच्छे डांसर्स में से भी एक हैं।
यह भी पढ़ें:
Kesari Chapter 2: ब्रिटिश एम्पायर के खिलाफ अक्षय-माधवन-अनन्या की लड़ाई, केसरी के किरदारों के नाम से उठा पर्दा
यह भी पढ़ें:
Kesari Chapter 2: ब्रिटिश एम्पायर के खिलाफ अक्षय-माधवन-अनन्या की लड़ाई, केसरी के किरदारों के नाम से उठा पर्दा
विज्ञापन
अल्लू मशहूर डायरेक्टर एटली के साथ काम करने वाले हैं
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। जिनमें 'आर्या', 'परुगु', 'बनी', 'जुलायी', 'रेस गुर्रम', 'एस ओ सत्यमूर्ति', 'सरैनोडु', 'अला वैकुंठपुरमुलू' और 'पुष्पा' शामिल हैं। फिल्म 'देसमुदुरु' में अल्लू ने पहली बार सिक्स-पैक बॉडी दिखाई थी। उनकी हालिया फिल्म 'पुष्पा: द रूल' भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जो 'दंगल' के बाद दूसरे नंबर पर है। जल्द ही अल्लू मशहूर डायरेक्टर एटली के साथ काम करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:
रैंप पर उतरीं 49 साल की शिल्पा शेट्टी, जेबरा स्टाइलिश लुक साड़ी में दिखा कातिलाना अंदाज
यह भी पढ़ें:
रैंप पर उतरीं 49 साल की शिल्पा शेट्टी, जेबरा स्टाइलिश लुक साड़ी में दिखा कातिलाना अंदाज