अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की एक स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मची थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इसी मामले में शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। देर शाम उन्हें इस मामले में जमानत भी मिल गई। इस जमानत को पाने के लिए अल्लू अर्जुन के वकील ने शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ से जुड़ी एक घटना का सहारा लिया। कोर्ट में अल्लू अर्जुन के वकील ने क्या दलील दी, विस्तार से जानिए।
Allu Arjun: कोर्ट में शाहरुख का नाम लेकर कैसे बचे अल्लू अर्जुन, जानिए जमानत में ‘रईस’ ने कैसे की मदद
फिल्म ‘पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ मामले में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई। एक रात जेल में बिताने के बाद शनिवार सुबह अभिनेता घर पहुंचे। वैसे क्या आपको पता है कि अल्लू की जमानत का कनेक्शन शाहरुख खान से भी है? जानिए कैसे?
फिल्म ‘रईस’ से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया
अल्लू अर्जुन के वकील ने अदालत में शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ का जिक्र किया। वकील ने बताया कि जब शाहरुख खान फिल्म ‘रईस’ का प्रमोशन करने के लिए गुजरात जा रहे थे, तब वडोदरा स्टेशन पर ट्रेन रूकी। वहां शाहरुख खान ने भीड़ में अपनी टी-शर्ट और एक स्माइली बॉल फेंकी थी। इस कारण स्टेशन पर भगदड़ मच गई। 2022 में गुजरात हाई कोर्ट द्वारा शाहरुख खान के खिलाफ आपराधिक मामले को रद्द करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी फैसले को बरकरार रखा। इस तरह से अल्लू अर्जुन के वकील ने शाहरुख खान और उनकी फिल्म ‘रईस’ से जुड़े भगदड़ केस का सहारा, अल्लू अर्जुन को जमानत दिलवाने के लिए लिया।
अल्लू अर्जुन का कनेक्शन नहीं
कोर्ट में अल्लू अर्जुन के वकील ने यह भी कहा कि जब फिल्म ‘पुष्पा’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ हुई तो अल्लू अर्जुन फर्स्ट फ्लोर पर थे जबकि भगदड़ ग्राउंड फ्लोर पर हुई। साथ ही वकील ने यह भी बताया कि पुलिस का यह दावा गलत है कि उन्हें अल्लू अर्जुन के फिल्म स्क्रीनिंग में पहुंचने की जानकारी नहीं थी।
Allu Arjun-Vijay devarakonda: जेल से घर लौटे अल्लू, मिलने पहुंचे विजय देवरकोंडा, गले लगकर देर तक पूछा हाल
वकील बोले- पुलिस को पूरी जानकारी थी
अल्लू अर्जुन के वकील ने अदालत में यह भी कहा कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए अभिनेता थिएटर में आएंगे, इस बात का पता पुलिस को पहले से ही था। वकील ने आगे कहा कि इस मामले में अल्लू अर्जुन का कोई दोष नहीं है। जबकि शाहरुख खान और फिल्म ‘रईस’ वाले मामले में तो अभिनेता ने खुद बॉल और टी-शर्ट फेंकी थी, जिसे पकड़ने के लिए भगदड़ मच गई थी। बस, यही दलील सुनने के बाद अदालत ने अल्लू अर्जुन के हक में फैसला सुनाया और उन्हें जमानत मिल गई।
अल्लू अर्जुन ने हादसे पर दुख जताया
हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अल्लू अर्जुन को एक रात हैदराबाद के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह घर पहुंचकर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए दुख जताया। अभिनेता ने कहा कि वो पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेंगे।
#WATCH | Hyderabad | Actor Allu Arjun says, “…We are extremely sorry for the family. I will personally be there to help them in whatever way possible. I was inside the theatre watching a movie with my family and the accident happened outside. It has no direct connection with me.… pic.twitter.com/CJxd2JMxVK
— ANI (@ANI) December 14, 2024
अल्लू अर्जुन ने कहा- ‘यह एक हादसा था। मैं सिनेमाघर में अपने परिवार के साथ फिल्म देखने गया था और ये हादसा हो गया। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। लेकिन मैं उस परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।’
Allu Arjun Viral Video: जेल में रात बिताकर लौटे अल्लू अर्जुन को देखकर टूट गईं पत्नी, वायरल हो रहा यह वीडियो