फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun Love Story: शादी में नजरें मिलीं, नंबर खोजा, डेट किया पर..; जानिए ‘पुष्पा’ को कैसे मिली ‘श्रीवल्ली’

Sat, 14 Dec 2024 10:32 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 14 Dec 2024 10:32 AM IST
सार

'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ मामले में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को जमानत मिली। एक रात जेल में बिताने के बाद शनिवार सुबह वो जैसे ही घर पहुंचे, पत्नी स्नेहा उनसे गले मिलकर रो पड़ी। इस वायरल वीडियो के बीच पढ़िए दोनों के प्यार की कहानी…

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Actor Allu Arjun Wife Sneha Reddy Love Story
अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना, पुष्पा और श्रीवल्ली के किरदारों में नजर आए। पुष्पा, श्रीवल्ली को बहुत प्यार करता है, उसके लिए कुछ भी कर सकता है। असल जिंदगी में भी अल्लू अर्जुन अपनी असल श्रीवल्ली यानी पत्नी स्नेहा रेड्डी पर जान छिड़कते हैं। आखिर कैसे शुरू हुई थी इनकी प्रेम कहानी? किस तरह की मुश्किलों का सामना इन्होंने अपने रिश्ते में किया? और कैसे इनके प्यार को मंजिल मिली यानी यह शादी के बंधन में बंधे? जानिए, इन सभी बातों के बारे में पर पहले देखिए यह वायरल वीडियो... 


Pushpa 2 The Rule Actor Allu Arjun Wife Sneha Reddy Love Story
अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy

एक शादी में हुई पहली मुलाकात 
अल्लू अर्जुन अपने एक दोस्त या रिश्तेदार की शादी में अमेरिका गए थे। इसी शादी में उन्होंने अपनी श्रीवल्ली यानी स्नेहा की पहली झलक देखी थी। अल्लू अर्जुन को पहली ही नजर में स्नेहा से प्यार हो गया। वो स्नेहा की खूबसूरती, व्यवहार के दीवाने बन गए। उस समय वो स्नेहा से उनका नंबर नहीं मांग पाए लेकिन बाद में किसी तरह से उनका नंबर अरेंज कर ही लिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। 

 

Pushpa 2 The Rule Actor Allu Arjun Wife Sneha Reddy Love Story
अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy

छुपकर डेट करते रहे 
अल्लू अर्जुन को तो स्नेहा से पहली ही नजर में प्यार हो गया। आगे चलकर स्नेहा भी उनके प्यार में डूब गईं। दोनों ने किसी को भी अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया। लेकिन ना जाने कैसे अल्लू अर्जुन के पिता को यह बात पता चल गई। अल्लू अर्जुन ने घर में अपना रिश्ता स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Actor Allu Arjun Wife Sneha Reddy Love Story
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

स्नेहा के पिता ने अल्लू अर्जुन को नहीं स्वीकारा
जब अल्लू अर्जुन और स्नेहा के रिश्ते की खबर स्नेहा के परिवार को लगी तो उनके पिता बिजनेसमैन कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया। अल्लू अर्जुन के साथ वह अपनी बेटी की शादी करने को राजी नहीं हुए। परिवार के विरोध के बाद भी दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। अंत में जब स्नेहा के पिता नहीं माने तो अल्लू ने अपने पिता अल्लू अरविंद को स्नेहा के घर उनके परिवार को मनाने के लिए भेज दिया। अल्लू को यह आइडिया काम कर गया और स्नेहा के पिता इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Actor Allu Arjun Wife Sneha Reddy Love Story
पत्नी के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@allusnehareddy

प्यार को मिल गई मंजिल 
आखिरकार 6 मार्च 2011 को अल्लू और स्नेहा ने धूमधाम से हैदराबाद में शादी की। इनकी शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामी कलाकार भी शामिल हुए। साथ ही रामचरण और चिरंजीवी भी शामिल हुए। दक्षिण भारतीय फिल्मों के ये चर्चित अभिनेता अल्लू अर्जुन के रिश्तेदार भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed