अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों को आज तगड़ा झटका लगा जब आज उन्हें उनके घर से तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 'पुष्पा 2' स्टार की गिरफ्तारी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में हुई महिला के मौत मामले में हुई। इसी बीच, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज को आज नौ दिन पूरे हो गए हैं। मामले का फिल्म के कलेक्शन पर कैसा असर पड़ा है? आइए जान लेते हैं-
Pushpa 2 Collection Day 9: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का 'पुष्पा 2' पर हुआ असर? जानें नौवें दिन का कलेक्शन
थिएटर में भगदड़ के दौरान हुई महिला की मौत मामले में आज अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई। हालांकि, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कैसा असर पड़ा है? आइए जान लेते हैं-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का धमाल
'पुष्पा 2: द रूल' अपनी रिलीज के बाद से ही आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने बीते दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 37.45 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका आठ दिन का कुल कलेक्शन 725.8 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, आज भी अल्लू के प्रशंसकों ने फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख किया। शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो फिल्म ने नौवें दिन 36.3 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 762.73 करोड़ रुपये हो गया है।
तोड़ेगी 'केजीएफ 2' और 'आरआरआर' का लाइफटाइम रिकॉर्ड
फिल्म ने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। दूसरे वीकएंड पर यह फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' के लाइफटाइम वर्ल्ड वाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। दोनों फिल्मों ने दुनिया भर में तकरीबन 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
हिंदी बेल्ट से सबसे ज्यादा कारोबार
'पुष्पा 2' पहले से ही साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है, जिसने प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' को पीछे छोड़ दिया है। आश्चर्य की बात है कि 'पुष्पा 2' की अधिकांश कमाई हिंदी बेल्ट से हो रही है। इसने अब तक घरेलू स्तर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। नौवें दिन, 'पुष्पा 2' ने हिंदी में 27 करोड़ रुपये और तेलुगु में लगभग 1.4 करोड़ रुपये कमाए।
100 years of Raj Kapoor Live: शोमैन को ट्रिब्यूट देने साथ आया कपूर खानदान, फेस्टिवल में शामिल हुए कई कलाकार
'पुष्पा 2' की स्टारकास्ट
'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगदीप प्रताप बंडारी, सुनील, अनसूया भारद्वाज और राव रमेश महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित है। श्रीकांत विस्सा ने इसके फिल्म संवाद लिखे हैं। 'पुष्पा 2' सफल तिकड़ी सुकुमार-अल्लू अर्जुन-देवी श्री प्रसाद के प्रतिष्ठित सहयोग का प्रतीक है।
Allu Arjun Live News: किसी भी वक्त चंचलगुड़ा जेल से बाहर आ सकते हैं अल्लू अर्जुन, प्रशंसकों की भारी भीड़ मौजूद

कमेंट
कमेंट X