फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun Case: 'हर चीज के लिए सिर्फ एक ही शख्स..,' अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर आई रश्मिका की प्रतिक्रिया

Fri, 13 Dec 2024 07:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 13 Dec 2024 07:35 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले पर रश्मिका मंदाना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया से हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
Allu Arjun Case Rashmika Mandanna shocked by actor arrest pushpa 2 actress reaction viral on social media
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline/

'पुष्पा 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में रखी गई थी। हालांकि, प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन अचानक से वहां पहुंच गए जिससे भगदड़ मच गई। घटना में एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसी सिलसिले में आज फिल्म के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, हाईकोर्ट से उन्हें चार हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। वहीं, अब इस पूरी घटना पर फिल्म से अल्लू की को-स्टार रश्मिका मंदाना ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

Allu Arjun Case Rashmika Mandanna shocked by actor arrest pushpa 2 actress reaction viral on social media
'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मामले पर रश्मिका की दो टूक 

रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं अभी जो देख रही हूं उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। जो घटना हुई वह एक दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद दुखद घटना थी।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'हालांकि, यह देखना निराशाजनक है कि हर चीज के लिए एक ही व्यक्ति को दोषी ठहराया जा रहा है। यह स्थिति अविश्वसनीय और दिल तोड़ने वाली है।'



Allu Arjun Case Rashmika Mandanna shocked by actor arrest pushpa 2 actress reaction viral on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, अब उन्हें तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले आज मृतक के पति ने कहा कि वह केस वापस लेने को तैयार हैं और अभिनेता का भगदड़ या उनकी पत्नी की मौत से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Case Rashmika Mandanna shocked by actor arrest pushpa 2 actress reaction viral on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मृतक का परिवार लेगा केस वापस

शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए मृतक महिला रेवती के पति भास्कर ने कहा, 'हम उस दिन केवल संध्या थिएटर गए क्योंकि मेरा बेटा फिल्म देखना चाहता था। यह अल्लू अर्जुन की गलती नहीं है कि वह उस दिन थिएटर पहुंचे। मैं अपना मामला वापस लेने के लिए तैयार हूं। पुलिस ने मुझे उनकी गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी, मैंने इसे अस्पताल में समाचार पर देखा था। उनका (अर्जुन का) भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है।'

विज्ञापन
Allu Arjun Case Rashmika Mandanna shocked by actor arrest pushpa 2 actress reaction viral on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वकील ने दी यह दलील 

अल्लू अर्जुन के वकील ने शाहरुख खान से जुड़े एक ऐसे ही मामले की तुलना की जिन्हें अपनी फिल्म 'रईस' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के बाद कानूनी जांच का सामना करना पड़ा था, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और अन्य घायल और बेहोश हो गए थे।

Allu Arjun Arrest Live Updates: भगदड़ से मौत मामले में अल्लू अर्जुन को राहत, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed