सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किस फिल्म के लिए किया मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन, ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने शेयर की तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 04 May 2025 11:56 AM IST
सार

Allu Arjun Massive Transformation: अल्लू अर्जुन ने वेव्स समिट 2025 में अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा की। वहीं इसी बीच अल्लू के ट्रेनर ने उनका लेटेस्ट मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
 

विज्ञापन
Allu Arjun massive transformation celebrity fitness trainer Lloyd Stevens took to X and shared a picture
ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने शेयर की अल्लू की तस्वीर - फोटो : एक्स lloydstevenspt
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बाच उनके ट्रेलर ने उनका मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन लुक सोशल पर शेयर किया है, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई है कि आखिर किस फिल्म  में अल्लू का यह नया लुक नजर आएगा।

 
Trending Videos
Allu Arjun massive transformation celebrity fitness trainer Lloyd Stevens took to X and shared a picture
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू का नया लुक
टॉलीवुड स्टार अल्लू अर्जुन अपनी नई स्टाइलिश लुक के कारण चर्चा में हैं। वह निर्देशक एटली की अगली फिल्म के लिए बड़ा बदलाव कर रहे हैं। खबर है कि वह इस फिल्म में पहली बार ट्रिपल रोल निभाएंगे। शनिवार को उनके फिटनेस ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने एक्स पर अल्लू अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun massive transformation celebrity fitness trainer Lloyd Stevens took to X and shared a picture
भारतीय सिनेमा में अल्लू अर्जुन ने पूरे किए 22 साल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
ट्रेनर लॉयड स्टीवंस का इंस्टाग्राम पोस्ट
लॉयड स्टीवंस ने अपने एक्स हैंडल पर अल्लू के साथ अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर जिम की है, जिसमें अल्लू सिंपल पीले रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर थकावट के साथ स्माइल नजर आ रही है। अल्लू के बगल में उनके ट्रेनर लॉयड दोनों की सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लॉयड ने लिखा, 'लोडिंग.... अल्लू अर्जुन... 'ट्रांसफॉर्मेशन'।

 
Allu Arjun massive transformation celebrity fitness trainer Lloyd Stevens took to X and shared a picture
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू की तस्वीर पर फैंस के कमेंट्स
अल्लू की इस एक तस्वीर से फैंस को उनकी फिल्म के नए अवतार का हिंट मिला। एक फैन ने लिखा, 'हेलो स्टीव भाई, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप प्रतिदिन अल्लू अर्जुन की वर्कआउट की तस्वीरें पोस्ट करें', एक और फैन ने लिखा, 'अल्लू अर्जुन मेरा पसंदीदा हीरो', एक और फैन ने लिखा, 'मेरा प्यार पुष्पा फिल्म- मुझे तुम पसंद हो', एक और फैन ने लिखा, 'प्लीज अल्लू अर्जुन, अन्ना का एक शर्टलेस 8 पैक के साथ तस्वीर शेयर करें', एक और फैन ने लिखा, 'प्लीज, भाई की कुछ और वर्कआउट तस्वीरें पोस्ट करें।'

यह भी पढ़ें: चौथे दिन रविवार को 'हिट' और 'रेट्रो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वीकेंड पर नानी और सूर्या में किसने मारी बाजी

 
विज्ञापन
Allu Arjun massive transformation celebrity fitness trainer Lloyd Stevens took to X and shared a picture
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline
कौन हैं लॉयड
लॉयड पहले महेश बाबू, एनटीआर और कई बॉलीवुड सितारों के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए काम कर चुके हैं। यह फिल्म एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर है, जो पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित है। इसे सन पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है और साईं अभ्यंकर ने इसका संगीत तैयार किया है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu-OG: पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू'-'ओजी' को लेकर आई अपडेट, इस दिन शुरू करेंगे प्रमोशन

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed