फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने नानी-मृणाल की 'हाय नन्ना' पर लुटाया प्यार, इंटरनेट पर फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई

Mon, 11 Dec 2023 05:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 11 Dec 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa 2 star Praises Nani and Mrunal Thakur for their movie Hi Nanna calls it heart touching
अल्लू अर्जुन, हाय नन्ना - फोटो : X

बॉलीवुड में एक-दूसरे की फिल्मों की समीक्षाओं का दौर चलता रहता है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक सभी सितारे एक-दूसरे की फिल्मों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। जहां पहले दर्शकों की नजर किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले समीक्षकों द्वारा साझा किए गए रिव्यू पर होती थी, वहीं अब उनके साथ ही स्टार्स द्वारा फिल्मों पर दी गई प्रतिक्रियाएं भी सभी के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। जहां हाल ही में बड़े-बड़े सितारों ने संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' पर प्यार लुटाया था, वहीं अब हाल ही में देश और दुनिया में 'पुष्पा' के नाम से मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने नानी और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म 'हाय नन्ना' यानी 'हाय पापा' के की जमकर तारीफ की है।

Allu Arjun Pushpa 2 star Praises Nani and Mrunal Thakur for their movie Hi Nanna calls it heart touching
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने कमाल के अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रजेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हाय नन्ना' को लेकर सुर्खियों में हैं। नानी एक के बाद एक फिल्मों में काम कर सभी के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे हैं और इस बार वह एक बेहद ही इमोशनल फिल्म लेकर दर्शकों के बीच लौटे हैं। 'हाय नन्ना' नामक इस फिल्म में उनके साथ पर्दे पर मृणाल ठाकुर की जोड़ी धमाल मचा रही है। हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई 'हाय नन्ना' को लेकर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं और इसकी सराहना की है।
Allu Arjun Pushpa 2 star Praises Nani and Mrunal Thakur for their movie Hi Nanna calls it heart touching
'पुष्पा 2' - फोटो : Social media
इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन बाकी चीजों के लिए भी समय निकाल ही लेते हैं। फिर चाहे अपने परिवार के साथ समय बिताना हो या फिर किसी फिल्म को देखकर सोशल मीडिया पर उसका रिव्यू करना। हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने तेलुगु सुपरस्टार नानी और मृणाल ठाकुर स्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म 'हाय नन्ना' देखी और इसकी कहानी उन्हें इस कदर पसंद आई कि वह फिल्म के मुख्य सितारों के अभिनय कौशल की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाए और पूरी टीम को भी बधाई दी।  एक्स पर 'हाय नन्ना' के लिए नोट लिखकर अल्लू अर्जुन ने इसकी तारीफ की। अभिनेता ने लिखा, 'हाय नन्ना की पूरी टीम को बधाई। क्या प्यारी गर्म फिल्म है ..यह सही में दिल को छू लेने वाली है। भाई नानी ने फिल्म में बहुत सहज प्रदर्शन किया और ऐसी मनोरम स्क्रिप्ट के लिए हां करने और इसे सबके सामने लाने के लिए मैं उन्हें सम्मान देना चाहता हूं...'
विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa 2 star Praises Nani and Mrunal Thakur for their movie Hi Nanna calls it heart touching
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
आगे अल्लू अर्जुन ने मृणाल की प्रशंसा करते हुए लिखा, 'प्रिय मृणाल ठाकुर आपकी मिठास स्क्रीन पर झलक रही है और वह आप ही की तरह सुंदर है।' उन्होंने फिल्म में नानी की बेटी की भूमिका निभाने वाली कियारा खन्ना की सराहना करते हुए कहा, 'बेबी कियारा! तुम्हारी क्यूटनेस से दिल पिघल रहे हैं। बस! अब स्कूल जाओ। अन्य सभी कलाकारों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए और तकनीशियनों को उनके काम के लिए बधाई। निर्देशक शौरयुव को भी बधाई। आपने अपनी पहली फिल्म से सभी को प्रभावित किया है। आपने कई दिल को छू लेने वाले क्षण बनाए हैं। अद्भुत प्रस्तुति। हाय नन्ना सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि परिवार के हर सदस्य के दिल को छू जाएगी।'
विज्ञापन
Allu Arjun Pushpa 2 star Praises Nani and Mrunal Thakur for their movie Hi Nanna calls it heart touching
हाय पापा - फोटो : सोशल मीडिया
सात दिसंबर को रिलीज हुई 'हाय नन्ना' एक इमोशनल फैमिली एंटरटेनर है, जिसकी कहानी एक पिता और बेटी के प्यार भरे रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में नानी ने पिता की भूमिका निभाई है। शौरयुव के निर्देशन में बनी 'हाय नन्ना' सात दिसंबर को सिनेमाघरों में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed