संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने में सफल रही है। रणबीर कपूर की इस ब्लॉकबस्टर मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। साथ ही एक सप्ताह बाद भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फैंस समेत सितारे भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों को फिल्म की आलोचना करते देखा गया है, लेकिन ज्यादातर लोग इसकी तारीफों के पुल बांधते नजर आए हैं। इसी कड़ी में अब 'पुष्पा' से पैन इंडिया स्टार बने अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी रणबीर की 'एनिमल' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई है।
Allu Arjun: 'एनिमल' का फैन हुआ 'पुष्पा', लंबा नोट लिखकर की संदीप रेड्डी वांगा समेत रणबीर कपूर की तारीफ
'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' की तारीफ की है। पैन इंडिया स्टार का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीनतम राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अल्लू अर्जुन ने बकायदा पोस्ट कर फिल्म और इसकी पूरी टीम की तारीफ की है। अभिनेता ने लिखा, 'एनिमल। बस मन को झकझोर देने वाला। सिनेमाई प्रतिभा से अभिभूत। बधाई हो।' फिल्म में प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, अल्लू ने कहा, 'रणबीर कपूर जी भारतीय सिनेमा के प्रदर्शन को एक नए स्तर पर ले गए। बहुत प्रेरणादायक। आपने जो जादू पैदा किया है, उसे समझाने के लिए मेरे पास वास्तव में शब्द नहीं हैं। मेरा गहरा सम्मान है।'
अभिनेता ने आगे जोड़ा, 'रश्मिका मंदाना, शानदार और चुंबकीय! प्रिय, यह आपका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है, और बहुत कुछ सामने आना बाकी है। बॉबी देओल जी का प्रभावशाली प्रदर्शन हमें चुप करा देता है। आपकी शानदार उपस्थिति सम्मान का कारण बनती है। अनिल कपूर जी की प्रस्तुति सहज और गहन थी। आपका अनुभव बहुत कुछ कहता है सर।' इसके अलावा उन्होंने तृप्ति डिमरी की भी तारीफ की है। साथ ही अन्य सभी कलाकारों और तकनीशियनों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई दी है।
Mast Mein Rehne Ka Review: जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता की बेहतरीन अदाकारी की अनोखी झलक, पढ़िए कहां चूकी फिल्म
तेलुगु फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा, जो 'एनिमल' नामक जहाज के कप्तान हैं, की प्रशंसा करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'द डायरेक्टर, द मैन संदीप रेड्डी वांगा। जस्ट माइंड ब्लोइंग। आपने सभी सिनेमाई सीमाओं को पार कर लिया है, तीव्रता बेजोड़ है। आपने हम सभी को बनाया है। एक बार फिर गर्व है। मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि आपकी फिल्में अब और भविष्य में भारतीय सिनेमा का चेहरा कैसे बदलने जा रही हैं! एनिमल भारतीय सिनेमा के क्लासिक्स की सूची में शामिल हो गई है।'
Sam Bahadur: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'सैम बहादुर', विक्की कौशल ने तस्वीरें साझा कर की ये अपील
अनुराग कश्यप ने भी फिल्म की सराहना की। मशहूर निर्देशक ने फिल्म पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका मानना है कि किसी को भी फिल्म निर्माता को यह बताने का अधिकार नहीं है कि उन्हें किस तरह की फिल्में बनानी चाहिए या नहीं बनानी चाहिए। उन्होंने आगे दावा किया कि भारत में लोग आसानी से नाराज हो जाते हैं। कश्यप ने नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 80 फीसदी भारतीय पुरुष कबीर सिंह जैसे हैं। अनुराग कश्यप के अलावा राम गोपाल वर्मा भी वांगा के समर्थन में उतरे। सोशल मीडिया पर एक लंबे लेख में, आरजीवी ने 'एनिमल' की अपनी समीक्षा साझा की। जहां वह संदीप रेड्डी वांगा की बेबाकी से काफी प्रभावित हैं, वहीं उन्होंने उनके पैर छूने की इच्छा भी जताई है।
First Act: इंडस्ट्री में बाल कलाकारों की शानदार यात्रा दिखाएगी फर्स्ट एक्ट, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज