फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: परिवार के साथ दुबई रवाना हुए अल्लू अर्जुन, मैडम तुसाद में अपने मोम के पुतले का करेंगे अनावरण

Mon, 25 Mar 2024 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Mar 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Spotted on Airport Pushpa the Rule Actor Jets off to dubai with family to unveil his Wax Statue
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन तेलुगु इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। वे जल्द ही पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के विजाग और हैदराबाद के शेड्यूल को पूरा किया है। काम से ब्रेक लेकर वे मौजूदा समय में दुबई की यात्रा पर हैं। हाल ही में उन्हेंं अपने परिवार के साथ हैदराबाद हवाई अड्डे पर दुबई के लिए रवाना होते देखा गया। जानकारी के अनुसार अभिनेता वहां पर मैडम तुसाद में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए गए हैं।


Triptii Dimri: 'देसी गर्ल' को अपना इंस्पीरेशन मानती हैं तृप्ति डिमरी, बोलीं- वह मेरी आदर्श हैं

Allu Arjun Spotted on Airport Pushpa the Rule Actor Jets off to dubai with family to unveil his Wax Statue
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू सोमवार सुबह अपनी पत्नी अल्लू स्नेहा, बेटे अयान और बेटी अरहा के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान अभिनेता ऑल ब्लैक लुक में दिखे। लंबे बालों के साथ उन्हें काली टोपी पहने देखा गया। कुछ दिन पहले भी अल्लू दुबई गए थे, जहां उन्हें बाकी लोगों से पहले अपनी प्रतिमा देखने का मौका मिला था।

Allu Arjun Spotted on Airport Pushpa the Rule Actor Jets off to dubai with family to unveil his Wax Statue
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

संग्रहालय के आधिकारिक हैंडल द्वारा साझा किए गए वीडियो में मोम की आकृति की झलक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। आधिकारिक पोस्ट में लिखा था, “राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, 69 वर्षों में यह पुरस्कार जीतने वाले पहले तेलुगु अभिनेता और शानदार डांस मूव्स के प्रतीक अल्लू अर्जुन मैडम तुसाद दुबई में अपने मोम के साथ दिखने के लिए तैयार हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Spotted on Airport Pushpa the Rule Actor Jets off to dubai with family to unveil his Wax Statue
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

अल्लू अर्जुन इन दिनों पुष्पा: द रूल को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के पात्रों के बीच आमना-सामना दिखाया जाएगा। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Allu Arjun Spotted on Airport Pushpa the Rule Actor Jets off to dubai with family to unveil his Wax Statue
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले 2021 में आई पुष्पा द राइज ने हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में जमकर धमाल मचाया था। पुष्पा के रूप में अल्लू अर्जुन की भूमिका ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया।
Dev Patel: देव 'मंकी मैन' को लेकर हैं उत्साहित, बोले- फिल्म में वही दिखाया है जो भारत में इन दिनों घट रहा है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed