सिनेमा के शौकीनों के बीच इन दिनों पुष्पराज का खूब बोलबाला है। बात अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' की बात हो रही है। इस फिल्म में पूरे चित्तूर में सिर्फ पुष्पा का भौकाल दिखाई दिया है, लेकिन रियल लाइफ में पूरे साउथ में पुष्पा के पापा का भौकाल है। अचानक हम पुष्पराज के पापा की बात क्यों कर रहे हैं? क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। जी हां, अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद आज 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे नामी निर्माता हैं, पूरे साउथ में उनके नाम का सिक्का चलता है। बड़े-बड़े सितारों को उन्होंने सुपरस्टार बनाया है। आइए जानते हैं उनके बारे में...
Allu Arvind Birthday: साउथ में चलता है पुष्पराज के पापा का सिक्का, इन सितारों का संवारा है करियर, जानिए
Allu Arvind Birthday: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता अल्लू अरविंद आज 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की विरासत को बढ़ा रहे आगे
अल्लू अरविंद का जन्म 10 जनवरी 1949 को अल्लू रामा लिंगय्या और कनका रत्नम के घर हुआ। अल्लू रामा लिंगय्या यानी अल्लू अर्जुन के दादा भी लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता रहे। उन्हें हास्य अभिनेता के रूप में जाना गया। उनके बेटे अल्लू अरविंद ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया। वे साउथ इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। अल्लू अरविंद की शादी निर्मला से हुई। उनके तीन बेटे- अल्लू वेंकटेश, अल्लू अर्जुन और अल्लू सिरीष हैं। अल्लू वेंकटेश ने भी अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई। वे अब बिजनेसमैन हैं। अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीष तेलुगु इंडस्ट्री में एक्टर हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का राज बरकरार, मुफासा का चल रहा जादू, बेबी जॉन का हुआ बंटाधार
जीजा चिरंजीवी को कराया डेब्यू
अब बात करते हैं उन सितारों की जिनका करियर बनाने में अल्लू अरविंद ने अहम भूमिका निभाई। शुरुआत मेगास्टार से करते हैं। साउथ के मेगास्टार की बात होती है तो चिरंजीवी का नाम सबसे पहले आता है। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत अल्लू अरविंद की फिल्म से की। उन्हीं की फिल्मों में काम करते हुए चिरंजीवी ने सफलता हासिल की। चिरंजीवी रिश्ते में अल्लू अरविंद के बहनोई (जीजा) हैं। दरअसल, अल्लू अरविंद की बहन सुरेखा कोनेडेला की शादी चिरंजीवी से हुई है।
ये खबर भी पढ़ें:
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने पत्रकार को लगाई लताड़, खबर शेयर कर पूछा- ये कब हुआ? जानें क्या है पूरा मामला
पवन कल्याण का संवारा करियर, रामचरण को दी सबसे बड़ी हिट
चिरंजीवी के बाद अल्लू अरविंद ने पवन कल्याण का करियर भी संवारा। अभिनेता और अब आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बन चुके पवन कल्याण ने अल्लू की फिल्म 'अक्कड़ अम्माई इक्कड़ अब्बाई' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जॉनी और जलसा जैसी फिल्मों में भी पवन कल्याण खूब छाए, जिन्हें अल्लू अरविंद ने ही बनाया। पवन कल्याण चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। सिर्फ चिरंजीवी और पवन कल्याण ही नहीं, बल्कि रामचरण के करियर में भी अल्लू अरविंद ने अहम भूमिका निभाई है। चिरंजीवी के बेटे और अभिनेता रामचरण को उनके करियर की सबसे हिट फिल्म 'मगधीरा' अल्लू अरविंद ने दी। वे इस फिल्म के निर्माता हैं। अल्लू अर्जुन और रामचरण ममेरे-फुफेरे भाई हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
P Jayachandran: मशहूर सिंगर जयचंद्रन का 80 साल की उम्र में निधन, 16000 से ज्यादा गा चुके थे गाने
मिस्टर परफेक्शनिस्ट को 12 साल बाद दी ब्लॉकबस्टर
अल्लू अरविंद बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं रखते, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के करियर में एक बड़ा बदलाव जरूर वे लेकर आए। साल 2008 तक आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी थी, जो साल 1996 में आई। इसके बाद आमिर खान को अपनी अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए 12 साल इंतजार करना पड़ा। और यह इंतजार खत्म किया अल्लू अरविंद ने। उनकी फिल्म 'गजनी' में आमिर खान लीड रोल में दिखे। यह फिल्म आमिर खान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।
ये खबर भी पढ़ें:
25 Years of KNPH: ‘कहो ना प्यार है’ की मेकिंग के दिलचस्प किस्से, जानिए लकी अली को कैसे मिला पहला ब्रेक