फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaran Box Office Collection 18: बॉक्स ऑफिस पर लगातार जिंदा है 'अमरण', उछाल के साथ 200 करोड़ की तरफ बढ़ाए चरण

Sun, 17 Nov 2024 09:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 17 Nov 2024 09:54 PM IST
सार

Amaran Box Office Collection 18: 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी सांसे जिंदा रखे हुए है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। बीते कुछ दिनों से इसकी कमाई में गिरावट दिख रही थी, लेकिन रविवार को फिल्म ने एक बार फिर उछाल दिखाई है। जानिए, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन क्या हाल रहा है। 
 

विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 18 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' की रिलीज को अब 18 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने उतार-चढ़ाव के साथ अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। 100 करोड़ रुपये के क्लब में ये फिल्म काफी पहले ही शामिल हो चुकी है और अब ये 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। फिल्म के 17वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ चुके हैं, जिसमें फिल्म ने शानदार उछाल दिखाते हुए अब तक 6 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है। 

Amaran Box Office Collection 18 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम

ओपनिंग डे पर शानदार रही थी शुरुआत
'अमरण' ने पहले ही दिन 21.4 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन गिरावट के साथ 19.15 करोड़ बटोरे थे। फिल्म ने, तीसरे दिन यानी शनिवार को थोड़ी रफ्तार पकड़ी और 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी पहले रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को भारी गिरावट के साथ फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये कमाए और इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये का रहा।

Amaran Box Office Collection 18 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब

दूसरे सोमवार को महज 5 करोड़ थी कमाई
किसी भी फिल्म का सच्चा टेस्ट दूसरे सोमवार को होता है, जिससे पता लगता है कि फिल्म कितना और टिक पाएगी। आमरण ने आठवें दिन गिरावट के साथ 5.75 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि नौवें दिन इसने फिर से रफ्तार पकड़ी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 10वें दिन 'अमरण' ने फिर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14.5 करोड़ रुपये बटोरे। इसके बाद फिल्म ने 11वें दिन फिर से उछाल दिखाई और 17 करोड़ रुपये कमाए। 12 दिन यानी दूसरे सोमवार को कमाई में गिरावट के साथ मात्र 5.7 करोड़ को बिजनेस किया। 
The Sabarmati Report Day 3: तीसरे दिन विक्रांत की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, जानें रविवार को किया कितना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 18 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan

लगातार उतार-चढ़ाव भरी रही कमाई
फिल्म ने 13वें दिन 5 करोड़ बटोरे थे। इसके बाद 14वें दिन 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसकी कुल कमाई 167.55 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। गुरुवार को यानी रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने 2. 51 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म ने अपने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.31 करोड़ रुपये कमाए। इससे फिल्म की कुल कमाई 174.41 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। अपने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को एक बार फिर से उछाल दिखाई और इसने 4.78 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। इससे फिल्म की कुल कमाई अब तक 180.48 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। 
Singham Again Collection Day 17: फ्लॉप होने का बढ़ा खतरा, भूल भुलैया 3 से भी पीछे हुई सिंघम अगेन

विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 18 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरन - फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan

18वें दिन फिर से कमाई में आया उछाल
अब इस फिल्म के 18वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ चुका है। फिल्म ने एक बार फिर से उछाल दिखाई है। इस फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी सांसे जिंदा रखी हैं। इस रविवार को फिल्म ने अब तक 6.67 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे फिल्म की कुल कमाई 188.52 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े बेहद करीब पहुंच गई है। 
Pushpa 2 trailer: अल्लू अर्जुन का स्वैग, डायलॉग्स और भव्यता, जानिए 'पुष्पा 2' के ट्रेलर की पांच खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed