फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Matka Box Office Collection Day 4: चौथे दिन भी खाली रह गया वरूण तेज का 'मटका', बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा रविवार

Sun, 17 Nov 2024 09:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 17 Nov 2024 09:22 PM IST
सार

Matka Box Office Collection Day 4: वरुण तेज की फिल्म 'मटका' बुरी तरह असफल साबित हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 71 लाख रुपये कमाए थे। अब चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ चुका है, जिसमें फिल्म ने सुधार करने में एक बार फिर नाकामी हासिल की है। जानिए, चौथे दिन फिल्म का क्या हाल रहा। 

विज्ञापन
Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 4
'मटका' टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

वरुण तेज की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'मटका' की रिलीज को अब चार दिन बीत चुके हैं। फिल्म बीते 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की ओपनिंग काफी खराब रही थी। इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए थे। फिल्म ने पहले दिन महज 71 लाख की कमाई की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि आने वाले दिनों में फिल्म के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है, लेकिन इसकी हालत लगातार और पतली होती जा रही है। अब फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 

Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 4
मटका के एक दृश्य में वरुण तेज - फोटो : वीडियो ग्रैब

मटका किंग बने हैं वरुण तेज
करुणा कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1950 के दशक के अंत के विशाखापत्तनम शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें वरुण तेज ने मशहूर मटका किंग रतन खत्री का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी साल 1958 से 1982 के बीच के समय में स्थित है। फिल्म में वरुण तेज मटका वासु के रूप में, मीनाक्षी चौधरी ने सुजाता के रूप में, नोरा फतेही ने सोफिया के रूप में, सलोनी असवानी ने पद्मा के रूप में, पी. रविशंकर ने नारायण मूर्ति के रूप में, किशोर ने नानी बाबू के रूप में, नवीन चंद्र ने साहू के रूप में, और अजय घोष ने अप्पाला रेड्डी के रूप में नजर आए हैं। 

Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 4
मटका पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @vyraents

'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है
करुणा कुमार ने फिल्म का लेखन और निर्देशन दोनों किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण विजेंद्र रेड्डी तेगला और रजनी तल्लूरी द्वारा व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। 'मटका' दर्शकों के सामने एक रोमांचक कहानी के वादे के साथ रिलीज हुई थी, जो कुख्यात 'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में इस सम्राज्य ने भारत की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था। बता दें कि इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने साउथ डेब्यू किया है। 
Singham Again Collection Day 17: फ्लॉप होने का बढ़ा खतरा, भूल भुलैया 3 से भी पीछे हुई सिंघम अगेन

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 4
मटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुरुआती तीन दिनों में दो करोड़ भी नहीं पहुंची थी कमाई
पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छुआ था और महज 71 लाख पर आकर सिमट गई थी। फिल्म ने दूसरे दिन भी 66 लाख रुपये का कारोबार किया था, जिससे इसकी दो दिन की कुल कमाई 1 करोड़ 14 लाख पहुंच गई थी। फिल्म शुरुआती दो दिनों में डेढ करोड़ का मामूली आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई थी। फिल्म का हाल तीसरे दिन भी खराब ही रहा। फिल्म ने पहले शनिवार को महज 46 लाख का कारोबार किया था। इससे फिल्म की कुल कमाई 1 करोड़ 83 लाख हो गई थी।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 17: अब भी करोड़ों रुपये छाप रही भूल भुलैया 3,रविवार को तेज हुई कमाई की रफ्तार


 
विज्ञापन
Crime-Action Drama Starring Varun Tej Meenakshi Chaudhary Nora Fatehi Matka Box Office Collection Day 4
मटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चौथे दिन कमाए 34 लाख रुपये
अब इस फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ चुका है। फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले रविवार को भी अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं ला पाई। फिल्म ने रविवार को अब तक 34 लाख रुपये का कारोबार किया है। इससे फिल्म की कुल कमाई 2 करोड़ 46 लाख रुपये पहुंच गई है। अब इस फिल्म के बेहतर प्रदर्शन की कोई गुंजाईश नजर नहीं आ रही है। 
Kanguva Movie Collection Day 4: 'कंगुवा' का खेल लगभग खत्म, चार दिन में महज इतना कलेक्शन ही कर सकी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed