{"_id":"673a0575ba632cd5fe00838e","slug":"kanguva-movie-box-office-collection-day-4-suriya-bobby-deol-siva-film-total-earnings-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanguva Movie Collection Day 4: 'कंगुवा' का खेल लगभग खत्म, चार दिन में महज इतना कलेक्शन ही कर सकी फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kanguva Movie Collection Day 4: 'कंगुवा' का खेल लगभग खत्म, चार दिन में महज इतना कलेक्शन ही कर सकी फिल्म
कई बड़े बजट की फिल्मों के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है। तमिल फिल्म इंडियन 2 से लेकर सिंघम अगेन तक ने दर्शकों को काफी ज्यादा निराश किया है। अब इस सूची में सूर्या की फिल्म कंगुवा भी शामिल हो गई है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह फेल रही है। आइए जानते हैं कि चार दिन में फिल्म का कारोबार कैसा रहा।
कंगुवा की चर्चा लंबे समय से चली आ रही थी। हालांकि, रिलीज के बाद दर्शकों से इसे वैसा प्यार नहीं मिल सका, जिसकी उम्मीद फिल्म के निर्माता कर रहे थे। शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 300-350 के आस-पास के बजट से बनाई गई है, लेकिन यह फिल्म अपने बजट का 10 फीसदी भी पहले दिन नहीं कमा सकी। फिल्म ने गुरुवार को महज 24 करोड़ का कलेक्शन किया।
दूसरे दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट नजर आई। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 61.46% की गिरावट नजर आई। दूसरे दिन फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
किसी भी फिल्म के लिए पहला शनिवार और रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहता है। कंगुवा की कमाई में तीसरे दिन कुछ खास सुधार नजर नहीं आया। इस फिल्म ने शनिवार को महज 10.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सूर्या जैसे सुपरस्टार और फिल्म के बड़े बजट के हिसाब से यह कलेक्शन संतोषजनक नहीं माना जा सकता।
कुल मिलकर कंगुवा के लिए पहला सप्ताहांत बहुत बेकार रहा है। चार दिन में ही दर्शकों ने इस फिल्म से परहेज करना शुरू कर दिया है। सूर्या के स्टारडम और बॉबी की खलनायकी भी लोगों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पा रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन आठ करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 51.2 करोड़ रुपये हो गई है।
Pushpa 2 Trailer: पटना में पुष्पा 2 के कार्यक्रम को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।