अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 द रूल के ट्रेलर का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। आज यानी 17 नवंबर को पटना में फिल्म के निर्माताओं ने इसके भव्य ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दोनों मुख्य सितारों ने शिरकत की। बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अभिनेता के पुष्पा गुच्छ देकर प्रदेश में उनका स्वागत किया।
इस फिल्म का टाइटल ट्रैक नक्काश अजीज ने गाया है। कार्यक्रम में उन्होंने पुष्पा-पुष्पा गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। उनकी आवाज का जादू दर्शकों पर खूब चला। गाने के बाद उन्होंने अल्लू अर्जुन के व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की। साथ ही, उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को गाने का मौका देने के लिए भी शुक्रिया कहा।
3 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
अक्षरा सिंह ने बांधा समां
पटना में हुए कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी नजर आईं। मंच पर उन्होंने फिल्म के गाने 'अंगारों' पर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु भाषा में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को शुक्रिया भी कहा। बाद में, उन्होंने भोजपुरी में पटना की जनता का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
भोजपुरी बोलकर रश्मिका ने जीता फैंस का दिल
कार्यक्रम में सबसे चौंकाने वाले समय उस समय आया जब रश्मिका मंदाना को मंच से भोजपुरी में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने भोजपुरी में दर्शकों को अभिवादन करते हुए कहा, "नमस्ते पटना....का हाल बा...सब ठीक-ठाक बा नू। "
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।