{"_id":"6740b89356b0e9826507f383","slug":"amaran-box-office-collection-day-22-sivakarthikeyan-sai-pallavi-film-reached-close-to-200-crore-mark-2024-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amaran Box Office Collection Day 23: 200 करोड़ क्लब से कुछ दूर अमरण, दर्शकों की भावनाओं को छूने में रही कामयाब","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Amaran Box Office Collection Day 23: 200 करोड़ क्लब से कुछ दूर अमरण, दर्शकों की भावनाओं को छूने में रही कामयाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:33 PM IST
सार
एक तरफ जहां बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर रही हैं। वहीं दक्षिण भारतीय फिल्म 'अमरण' ने सभी भाषाओं के दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी के अभिनय ने सजी फिल्म 'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि अब यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब खड़ी है। जानिए 23वें दिन इस फिल्म ने कितना कमाया और क्यों यह फिल्म दर्शकों को भा गई है।
2 of 5
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ कदम दूर रही 200 करोड़ के आंकड़े से
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक 'अमरण' ने सभी भाषाओं को मिलाकर 23वें दिन भारत में लगभग 1.33 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने भारत में अनुमानित 199.38 करोड़ रुपए की कमाई अब तक कर ली है। कुछ घंटों में इस संख्या में बदलाव भी हो सकता है।
3 of 5
अमरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बजट से ज्यादा कमाई
अमरण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही अपना बजट वसूल कर लिया था। अब तो यह फिल्म बस 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। इस फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपए बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमल हासन-अमरण फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
भावनाओं को छूती है फिल्म
इस फिल्म को सबसे ज्यादा तमिल भाषी दर्शकों ने देखा। साथ ही दिल्ली और एनसीआर जैसी जगहों पर भी दर्शकों ने इस फिल्म को सराहा है। फिल्म में एक सैनिक के जीवन और उसके परिवार का संघर्ष है। सैनिकों के जीवन से जुड़ी कहानियां वैसी भी दर्शकों की भावनाओं को छू जाती हैं। फिर फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी ने मुख्य किरदारों में बेहतरीन अभिनय किया है, जो इस फिल्म का सबसे सशक्त पक्ष है। इस फिल्म को राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और कमल हासन आर महेंद्रन और विवेक कृष्णनी द्वारा निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
साई पल्लवी
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म से विवाद भी जुड़ा
फिल्म में साई पल्लवी ने मुख्य भूमिका निभाई है। लगभग एक माह पहले उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ। जिसमें वह भारतीय सेना पर विवादित बयान दे रही हैं। वह वीडियो में कहती हैं कि जिस तरह से भारत के लोग पाकिस्तानी लोगों के बारे में विचार रखते हैं, वैसे ही वहां के लोगों की भी सोच है कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है। लेकिन हमारे लिए ऐसा नहीं है, मुझे यह हिंसा समझ में नहीं आती। इस बयान के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। कहा गया कि एक तरफ तो वह 'अमरण' जैसी फिल्म कर रही हैं और दूसरी तरफ इस तरह के बयान दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।