{"_id":"67b082b9c2208c7a1e0bd216","slug":"amaran-fame-actor-sivakarthikeyan-sk-23-teaser-to-release-on-this-date-details-inside-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sivakarthikeyan: फैंस को बड़ी सौगात देने की तैयारी में शिवकार्तिकेयन, 'एसके 23' का इस दिन रिलीज होगा टीजर","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Sivakarthikeyan: फैंस को बड़ी सौगात देने की तैयारी में शिवकार्तिकेयन, 'एसके 23' का इस दिन रिलीज होगा टीजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 15 Feb 2025 05:36 PM IST
सार
Sivakarthikeyan: अभिनेता शिवकार्तिकेयन फैंस को बड़ी सौगात देने की तैयारी में हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म 'एसके 23' को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
शिवकार्तिकेयन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शिवकार्तिकेयन इस साल अपने जन्मदिन पर कुछ खास लेकर आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एसके 23’ हाल ही में चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के टीजर को प्रशंसकों के लिए 17 फरवरी यानी शिवकार्तिकेयन के बर्थडे पर जारी किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस में काफी ज्यादा उत्साह है।
‘एसके 23’ की शूटिंग कई महीनों से चल रही है। रिपोर्ट्स के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म के शीर्षक से भी जन्मदिन वाले दिन पर्दा उठ जाएगा। शिवकार्तिकेयन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ रुक्मिणी वसंत और कृति सेनन जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये से अधिक का है।
Mawra Hocane: मावरा हुसैन के अलावा इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में रखा कदम; खूब चली फिल्में
3 of 5
शिवकार्तिकेयन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनिरुद्ध का होगा संगीत
फिल्म में अनिरुद्ध का संगीत भी है, जिससे मेकर्स दर्शकों के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाने की कोशिश में हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरणों पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिवकार्तिकेयन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में भी काम कर रहे शिवकार्तिकेयन
इसके अलावा, शिवकार्तिकेयन इस समय दूसरी बड़ी फिल्म ‘पराशक्ति’ पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा कर रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शिवकार्तिकेयन के जन्मदिन के मौके पर ‘पराशक्ति’ से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण अपडेट भी सामने आ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
शिवकार्तिकेयन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमरण से हासिल की जबर्दस्त लोकप्रियता
गौरतलब है कि हाल ही में शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'अमरण' आई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर कमाई की थी। वहीं, ओटीटी पर भी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में शिवकार्तिकेयन के अलावा साई पल्लवी की अदाकारी को भी काफी सराहा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।