अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी-स्टारर 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' की रिलीज डेट टल गई है। इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। यह फिल्म पहले चार अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन रिलीज से महज एक हफ्ते पहले फिल्म प्रदर्शित करने की तय तारीख को टाल दिया गया है।
Anushka Shetty: रिलीज से एक हफ्ते पहले टली अनुष्का शेट्टी की फिल्म, मेकर्स बोले- हम तह-ए-दिल से माफी चाहते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पोस्ट में मेकर्स ने यह भी बताया है कि जल्द ही फिल्म और ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम चार अगस्त को मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी को आपके सामने लाना चाहते थे। पोस्ट प्रोडक्शन के काम में कुछ देरी के कारण हमें रिलीज को स्थगित करना पड़ा। हम जल्द ही असीमित मौज-मस्ती और मनोरंजन के साथ उपस्थित होंगे! नई रिलीज और ट्रेलर की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
वहीं, उन्होंने कैप्शन में में उन्होंने लिखा, “हम इस अप्रत्याशित देरी के लिए तह-ए-दिल से माफी मांगते हैं। हम जल्द ही हंसी के साथ एक हास्य से भरपूर फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी लेकर आएंगे। नई रिलीज डेट और ट्रेलर के लिए बने रहें।"
We apologize from the bottom of our hearts for this unforeseen delays.
We will soon be serving #MissShettyMrPolishetty, a comedic feast, with a side of laughter...
Stay tuned for the New release date and trailer... pic.twitter.com/LpMbdrVTsm
बता दें कि फिल्म का टीजर 29 अप्रैल को जारी किया गया था। इस फिल्म से अनुष्का लंबे समय के बाद वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह एक शेफ की भूमिका निभाएंगी। एक मिनट दो सेकंड लंबे टीजर ने एक फील-गुड ड्रामा का वादा किया गया था।
फिल्म का निर्देशन महेश बाबू पी ने किया है और इसका निर्माण यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले हुआ है। अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी के साथ, इस प्रोजेक्ट में जयसुधा, मुरली शर्मा और कई अन्य जैसे वरिष्ठ कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म के गानों को राधन ने कंपोज किया है।
Sharib Hashmi: शारिब हाशमी को पत्नी ने दिया था आर्थिक संबल, एक्टर के संघर्ष के दिनों में बेच दिए थे गहने