साउथ के मशहूर फिल्ममेकर एआर मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म रजनीकांत-स्टारर एक्शन-ड्रामा दरबार थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसकी रिलीज के तीन साल तक मुरुगदास की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार में दरबार की विफलता पर खुलकर बात की।
AR Murugadoss: रजनीकांत की 'दरबार' के फ्लॉप होने पर एआर मुरुगदास ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ओवर कॉन्फिडेंट था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म बनाने की प्रक्रिया में जल्दबाजी करनी पड़ी, क्योंकि रजनीकांत अभिनय से संन्यास लेने और राजनीति में पूर्णकालिक रूप से उतरने की योजना बना रहे थे। मुरुगदास ने बताया कि रजनीकांत के साथ हिट फिल्म बनाने की बेताबी और मिसकैलकुलेशन के चलते उन्हें यह कीमत चुकानी पड़ी।
Spider Man: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स में 'भारतीय' स्पाइडर मैन की एंट्री, फिल्म के ट्रेलर ने खोले इतने राज
बातचीत के दौरान फिल्ममेकर ने बताया कि दरबार के साथ क्या गलत हुआ और यह बॉक्स ऑफिस पर क्यों विफल रही। मुरुगदॉस ने कहा, "दरबार के समय मुझे विश्वास होने लगा था कि मैं लेखन और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया जानता हूं। मुझे लगा कि मैं इसे जल्दी कर सकता हूं। मुझे खुद के बारे में यह गलतफहमी थी और मैं अति-आत्मविश्वास से भर गया था।"
Priyanka Chopra: बेटी मालती मैरी को लेकर प्रियंका का खुलासा- बोलीं दिखती 'जोनास' हैं,लेकिन हैं 'असली चोपड़ा'
उन्होंने आगे बताया, “रजनी सर ने अपनी तारीखें दीं। वह मार्च में शूटिंग शुरू करना चाहते थे। जून के महीने से मुंबई में बारिश शुरू हो जाती है। वह अगस्त में अपनी पार्टी शुरू करने वाले थे। मेरे पास प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए बहुत सीमित समय था। इसलिए फरवरी में इसकी शूटिंग शुरू करनी पड़ी। मैं रजनी सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैं किसी भी कीमत पर फिल्म को मिस नहीं करना चाहता था। इसके अलावा, उस समय यह उनका आखिरी प्रोजेक्ट था, क्योंकि वह राजनीति में शामिल होने के जा रहे थे। हमें सब कुछ जल्दी करना था।''
Pushpa 2: पोस्टपोन हो गई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'! मेकर्स ने अचानक इस वजह से लिया फैसला
बता दें कि दरबार में रजनीकांत ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ नयनतारा, सुनील शेट्टी और निवेता थॉमस भी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही जेलर में नजर आने वाले हैं। यह उनकी 170वीं फिल्म है, जिसका निर्देशन टीजे गनावेल कर रहे हैं।
Pathaan Vs Tiger: सिल्वर स्क्रीन पर भिड़ेंगे पठान और टाइगर, दो जिगरी यारों में होगी तकरार