साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और मशहूर निर्देशक सुकुमार की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में दोनों एक साथ नजर आए। सोशल मीडिया इस तस्वीर को सुकुमार की पत्नी तबिता सुकुमार ने शेयर किया। उन्होंने इसे मजेदार कैप्शन दिया- "तरक की प्रेमथो"। ऐसा उन्होंने इस लिए लिखा, क्योंकि जूनियर एनटीआर साल 2016 में सुकुमार की फिल्म 'नन्नकु प्रेमथो' में नजर आ चुके हैं।
Jr NTR: 'नन्नकु प्रेमथो' के बाद क्या फिर साथ काम करने जा रहे जूनियर एनटीआर-सुकुमार? इस वजह से लग रहे कयास
Jr NTR- Sukumar: जूनियर एनटीआर और सुकुमार के साथ फिल्म 'नन्नकु प्रेमथो' में काम कर चुके हैं। फैंस को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। हाल ही में दोनों एक साथ नजर आए, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर एनटीआर ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर दोबारा शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में फिल्म का डायलॉग भी लिखा, जिसका हिंदी अर्थ है, "यह भावना हमेशा मेरे साथ रहती है, सुकुमार।" तस्वीर में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
Ajith Kumar: अचानक गिरा अजित कुमार का 250 फीट ऊंचा बैनर, बाल-बाल बचे फैंस, वीडियो हो रहा वायरल

जूनियर एनटीआर और सुकुमार ने 2016 में फिल्म 'नन्नाकु प्रेमतो' में साथ काम किया था। जनवरी 2025 में इस फिल्म ने अपनी रिलीज के नौ साल पूरे किए हैं। इसमें रकुल प्रीत सिंह, जगपति बाबू और राजेंद्र प्रसाद जैसे सितारे भी थे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अपने पिता के साथ धोखा करने वाले शख्स से एक बेटे के बदला लेने की कहानी दिखाई गई थी। इसके बाद दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन इस तस्वीर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या ये जोड़ी जल्द ही कोई नया प्रोजेक्ट लेकर आएगी। हालांकि, इसको लेकर अभी तक सुकुमार या जूनियर एनटीआर में से किसी ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है।
जूनियर एनटीआर के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह प्रशांत नील के साथ उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म 'ड्रैगन' में भी काम कर रहे है। एनटीआर ने अपनी फिल्म 'देवारा' के सीक्वल की भी पुष्टि की है, जिसकी शूटिंग 'ड्रैगन' के बाद शुरू होगी। खबरें हैं कि वह 'जेलर' डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार के साथ भी एक एक्शन फिल्म में नजर आ सकते हैं।
दूसरी ओर, सुकुमार 'पुष्पा' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल - पार्ट 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित की जा चुकी है। अब फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।