तमिल सुपरस्टार अजित कुमार के फैंस तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक मल्टीप्लेक्स के बाहर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, मल्टीप्लेक्स के बार अभिनेता का 250 फीट से ज्यादा ऊंचा बैनर लगा था जो अचानक ढह गया। यह घटना उनकी आने वाली फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज से ठीक कुछ दिन पहले हुई है।
Ajith Kumar: अचानक गिरा अजित कुमार का 250 फीट ऊंचा बैनर, बाल-बाल बचे फैंस, वीडियो हो रहा वायरल
Ajith Kumar Banner Collapsed: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अजित कुमार का 250 फीट ऊंचा बैनर अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में उनके फैंस बाल-बाल बच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैनर को अचानक गिरता देखकर वहां मौजूद फैंस डर के मारे भागे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समय रहते अगर फैंस उस जगह से न भागते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Hrithik Roshan: अमेरिकी इंटरनेट पर वायरल हो रहे ऋतिक रोशन, एक पोस्ट ने छेड़ दी सोशल मीडिया पर बहस
Aandava unakey poramai pola. En Thala oda valarchiya pathu🥺🥺🥺💔💔💔💔💔😭😭😭😭😭
— ꧁⪻♥𝓒𝓸𝓲𝓶𝓫𝓪𝓽𝓸𝓻𝓮𝓴𝓪𝓻𝓪𝓷ᴿᵉᵈ ᴰʳᵃᵍᵒⁿ♥⪼꧂ (@SathishSK30) April 6, 2025
265ft cutout fails💔💔💔#AjithKumar #GoodBadUgly pic.twitter.com/ImsMR52QEB
6 अप्रैल को तिरुनेलवेली के पीएसएस मल्टीप्लेक्स पर अजित कुमार के फैंस 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान वहां लगा विशाल बैनर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सूत्रों के मुताबिक सभी फैंस सुरक्षित बच निकले। इस घटना का वीडियो अब हर जगह चर्चा में है, लेकिन अजित कुमार या उनकी फिल्म की टीम की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
साल 2023 में अजित की फिल्म 'थुनिवु' की प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन की मौत हो गई थी। इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने सुबह की शुरुआती शो पर रोक लगा दी थी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। अजित हमेशा अपने फैंस से सुरक्षित रहने की अपील करते रहे हैं, लेकिन कुछ फैंस अब भी जोश में बड़े-बड़े आयोजन करते हैं।
इस सबके बीच अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अधीक रविचंद्रन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 4 अप्रैल को रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। यह एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म है। फैंस को उम्मीद है कि यह अजित के करियर को नई ऊंचाई देगी। उनकी पिछली फिल्म 'विदामुयार्ची' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, इसलिए इस बार सबकी नजरें इस फिल्म पर टिकी हैं।