फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good Bad Ugly Advance Booking: धांसू ओपनिंग लेने की तैयारी में 'गुड बैड अग्ली', एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

Mon, 07 Apr 2025 08:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Apr 2025 08:04 AM IST
सार

Good Bad Ugly Pre Sales: अभिनेता अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Good Bad Ugly Advance Booking Ajith kumar Adhik Ravichandran Trisha Krishnan
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार की नई फिल्म 'गुड बैड अग्ली' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन ड्रामा देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन अधीक रविचंद्रन ने किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। टिकट खिड़की पर इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म पहले वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।


Pandit Ravi Shankar: डांस छोड़कर बने सितार वादक, भेष बदलकर संगीत सीखने आया था ये मशहूर गिटारिस्ट

Good Bad Ugly Advance Booking Ajith kumar Adhik Ravichandran Trisha Krishnan
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स
एडवांस बुकिंग में कमाल दिखा रही 'गुड बैड अग्ली'

6 मार्च 2025 को शाम 6 बजे के आंकड़े के अनुसार 'गुड बैड अग्ली' ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताहांत के लिए (10 से 13 मार्च) के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। खास बात यह है कि पहले दिन की बुकिंग अकेले सात करोड़ 85 लाख पये तक पहुंच गई है, जिसे एक शानदार शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। इसके बाद दूसरे दिन दो करोड़ 45 लाख, तीसरे दिन दो करोड़ 40 लाख और चौथे दिन दो करोड़ 35  लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। चार दिनों का कुल कलेक्शन अभी तक 15.05 करोड़ रुपये है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
Jeetendra Birthday: रीमेक फिल्मों से बॉलीवुड में छाए जितेंद्र, जिंदगी से जुड़े ये किस्से हैं बेहद दिलचस्प

Good Bad Ugly Advance Booking Ajith kumar Adhik Ravichandran Trisha Krishnan
गुड बैड अग्ली - फोटो : एक्स
क्या बन पाएगी अजित की सबसे बड़ी ओपनर?

फिल्म की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं और यह रफ्तार देखकर लगता है कि 'गुड बैड अग्ली' एडवांस बुकिंग में और भी कमाल कर सकती है। फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फिल्म अजित कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी? उनकी फिल्म 'वलीमई' ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 'गुड बैड अग्ली' इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Bad Ugly Advance Booking Ajith kumar Adhik Ravichandran Trisha Krishnan
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
'विदामुयार्ची' रही थी फ्लॉप

अजित कुमार की पिछली फिल्म 'विदामुयार्ची' फरवरी 2025 में रिलीज हुई थी, लेकिन यह दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसे टिकट खिड़की पर फ्लॉप करार दिया गया।

विज्ञापन
Good Bad Ugly Advance Booking Ajith kumar Adhik Ravichandran Trisha Krishnan
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi
'जाट' से होगी फिल्म की टक्कर

 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर इसकी टक्कर 'जाट' से होगी। फिल्म में सनी देओल, विनीत सिंह और रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं। 'गदर 2' की शानदार सफलता के बाद सनी के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed