फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

L2 Empuraan Collection: जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘एल 2 एम्पुरान’, जानिए 11वें दिन की कितनी कमाई

Sun, 06 Apr 2025 09:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 06 Apr 2025 09:45 PM IST
सार

L2 Empuraan Box Office Collection Day 11: दक्षिण भारतीय फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ को आज सिनेमाघरों में 11वां दिन है। जानिए, रविवार के दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की और इसका कुल कलेक्शन क्या रहा? 

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran Mohanlal Movie L2 Empuraan Collection Day 11 Day Wise Earning
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता मोहनलाल के अभिनय से सजी फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 11वें दिन में आकर यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। जानिए, इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है?

Prithviraj Sukumaran Mohanlal Movie L2 Empuraan Collection Day 11 Day Wise Earning
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम @mohanlal

11वें दिन का कलेक्शन

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अब तक फिल्म का ‘एल 2 एम्पुरान’ ने रविवार के दिन यानी 11वें दिन 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया है, साथ ही फिल्म में मोहनलाल के साथ अभिनय भी किया है। 

Prithviraj Sukumaran Mohanlal Movie L2 Empuraan Collection Day 11 Day Wise Earning
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal

‘एल 2 एम्पुरान’ का कुल कलेक्शन

फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ के अब तक कलेक्शन की बात करें तो इसने 97.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी, अगर आने वाले दिनों में 3 करोड़ रुपये बटोर ले। वैसे अभी यह फिल्म अपना बजट वसूलने से काफी दूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran Mohanlal Movie L2 Empuraan Collection Day 11 Day Wise Earning
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

सलमान की ‘सिकंदर’ को दे रही टक्कर

फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ के अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ भी लगी है। सलमान की यह फिल्म उम्मीद से कम कलेक्शन कर रही है। ऐसे में देश भर के दर्शकों का ध्यान मोहनलाल की फिल्म  ‘एल 2 एम्पुरान’ पर जा रहा है, इसलिए यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। रविवार को भी इस फिल्म ने छुट्टी का फायदा उठाया है और अच्छा कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran Mohanlal Movie L2 Empuraan Collection Day 11 Day Wise Earning
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विवाद भी जुड़ चुका है 

 ‘एल 2 एम्पुरान’ फिल्म से पिछले दिनों एक विवाद भी जुड़ गया था। केरल बीजेपी के नेताओं का आरोप है कि इस फिल्म में गुजरात दंगों की घटना को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। ऐसे में मोहनलाल की फिल्म का राजनीतिक स्तर पर विरोध हो रहा है। वैसे इस बात का फिल्म के कलेक्शन पर ज्यादा असर नजर नहीं आ रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed