फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Peddi First Shot: पहले ही शॉट में राम चरण ने लगाया छक्का, निर्माताओं ने रिलीज किया 'पेद्दी' का टीजर

Sun, 06 Apr 2025 11:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Apr 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
Peddi First Shot Released Ram Charan Buchi babu Sana Janhvi Kapoor
पेद्दी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दी' का फर्स्ट शॉट आज रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने राम नवमी के मौके पर फैंस को यह खास सरप्राइज दिया। यह फिल्म राम चरण के करियर की 16वीं फिल्म है, जिसे नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर बूची बाबू साना बना रहे हैं। 'पेद्दी' का यह पहला शॉट 6 अप्रैल 2025 को सुबह 11:45 बजे रिलीज किया गया, और इसे देखते ही फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई।
Peddi First Shot Released Ram Charan Buchi babu Sana Janhvi Kapoor
पेद्दी - फोटो : यूट्यूब
दमदार टीजर रिलीज

'पेद्दी' एक गांव की पृष्ठभूमि पर बनी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस पहले शॉट में राम चरण का दमदार अंदाज देखने को मिला। शॉट की शुरुआत में राम चरण का किरदार क्रिकेट मैदान में कदम रखता है। कंधे पर बैट टांगे, बीड़ी पीते हुए और भीड़ की तालियों के बीच उसकी जोरदार एंट्री होती है।  इसके बाद वह विशाल खेतों को पार करता है, अपनी तेज रफ्तार और ताकत दिखाता नजर आता है। टीजर के अंत में राम चरण का किरदार मैदान पर पहुंचते ही एक जोरदार शॉट मारता है और गेंद आसमान छूती नजर आती है। 

Peddi First Shot Released Ram Charan Buchi babu Sana Janhvi Kapoor
पेद्दी - फोटो : यूट्यूब
राम चरण लुक से बटोर रहे सुर्खियां

फिल्म में राम चरण का लुक काफी चर्चा बटोर रहा है। लंबे बेतरतीब बाल, घनी दाढ़ी और नाक में छेद वाली अंगूठी के साथ उनका देसी लुक दर्शकों को हैरान कर रहा है। विजयनगरम की मिट्टी से जुड़ा उनका संवाद दिल को छू जाता है। फैंस को उनका यह नया अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Peddi First Shot Released Ram Charan Buchi babu Sana Janhvi Kapoor
पेद्दी - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में दिखेंगे ये सितारे

फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम रोल में हैं। 'देवारा' के बाद यह उनकी दूसरी तेलुगु फिल्म होगी। इसके अलावा जगपति बाबू और 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने इस फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है। 'पेद्दी' को माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रस्तुत करने वाली हैं। वहीं, वेंकट सतीश किलारू इसका निर्माण किया है।

विज्ञापन
Peddi First Shot Released Ram Charan Buchi babu Sana Janhvi Kapoor
फिल्म 'पेड्डी' में नजर आएंगे राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
'गेम चेंजर' में दिखे थे राम चरण

इससे पहले राम चरण फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी, 'पेद्दी' के साथ वे जोरदार वापसी की कोशिश में हैं। फर्स्ट शॉट की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे 'ब्लॉकबस्टर का ट्रेलर' बता रहे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या 'पेद्दी' राम चरण के करियर की अगली बड़ी हिट साबित होगी?

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed