{"_id":"67eed9d41c9c613e850239aa","slug":"atlee-plans-to-collaborate-with-priyanka-chopra-in-allu-arjun-upcoming-film-2025-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atlee: क्या अल्लू अर्जुन के साथ पर्दे पर दिखेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री? एटली की फिल्म पर आया नया अपडेट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Atlee: क्या अल्लू अर्जुन के साथ पर्दे पर दिखेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री? एटली की फिल्म पर आया नया अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:27 AM IST
सार
Atlee Upcoming Movie: एटली जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बॉलीवुड अभिनेत्री को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं....
विज्ञापन
1 of 5
एटली-अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
निर्देशक एटली ने बॉलीवुड में अपनी फिल्म 'जवान' से धमाल मचाया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा लीड रोल में थे। अब खबर है कि एटली अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार उनके हीरो अल्लू अर्जुन होंगे। फैंस यह जानने को बेताब हैं कि फिल्म की हीरोइन कौन होगी। तेलुगु सिनेमा की एक रिपोर्ट के मुताबिक एटली अपनी इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं।
रिपोर्ट में पहले बताया गया था कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में कई एक्ट्रेसेस होंगी। अब ताजा खबर है कि एटली प्रियंका को एक अहम किरदार के लिए कास्ट करना चाहते हैं। प्रियंका इन दिनों तेलुगु सिनेमा में डेब्यू की तैयारी में हैं। वह एस एस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं।
Bollywood Movie Sequel: इस साल सीक्वल से मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही है इन चर्चित फिल्मों की अगली कड़ी
3 of 5
राजामौली के साथ प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
राजामौली की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका
एस एस राजामौली की यह फिल्म तेलुगु में बन रही है, लेकिन 'बाहुबली' और 'आरआरआर' की तरह यह भी पैन-इंडिया रिलीज होगी। प्रियंका के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह उनकी भारतीय सिनेमा में लंबे समय बाद वापसी होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या पर्दे पर दिखेगी अल्लू-प्रियंका की जोड़ी?
वहीं, एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म भी पैन-इंडिया स्तर पर बनेगी। 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग पूरे देश में बढ़ गई है। अगर प्रियंका इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आईं तो यह जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल कर सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं प्रियंका
प्रियंका के पास राजामौली की फिल्म के अलावा दो अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास वेब सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन भी है, लेकिन खबर है कि इसकी रिलीज में देरी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।