फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhagavanth Kesari: नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sun, 23 Jul 2023 09:32 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 23 Jul 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Bhagavanth Kesari Nandamuri Balakrishna Arjun Rampal starrer film release on 19 October makers drop new poster
भगवंत केसरी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के जाने माने अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'भगवंत केसरी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में   'भगवंत केसरी'  का टीजर जारी किया था, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस के मन में बेचैनी काफी बढ़ गई है और वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया पोस्टर जारी किया है साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी की है।

Bhagavanth Kesari Nandamuri Balakrishna Arjun Rampal starrer film release on 19 October makers drop new poster
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : Instagram

22 जुलाई को फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर रिलीज की का खुलासा किया है। 'भगवंत केसरी' के निर्देशक अनिल रविपुडी ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस को रोमांचक खबर दी है। फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “#भगवंतकेसरी ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज 19 अक्टूबर 2023 को। #भगवंतकेसरीऑनOCT19।” यह अपनी तरह की पहली फिल्म में बालकृष्ण के चरित्र का नाम है और कैप्शन 'आई डोंट केयर' उनके बेलगाम रवैये को दर्शाता है।

Bhagavanth Kesari Nandamuri Balakrishna Arjun Rampal starrer film release on 19 October makers drop new poster
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

शीर्षक लोगों को भारत के राज्य प्रतीक (अशोक का सिंह शीर्ष) के साथ आकर्षक ढंग से डिजाइन किया गया है। बालकृष्ण एक गहन अवतार धारण करते हुए भूरे रंग का कुर्ता और फॉर्मल पैंट में नजर आ रहे है और गले में स्टोल लपेटा हुआ है। साथ ही दोनों हाथों में हथियार भी लिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagavanth Kesari Nandamuri Balakrishna Arjun Rampal starrer film release on 19 October makers drop new poster
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : Instagram

फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण शाइन स्क्रीन्स बैनर के तहत साहू गरापति और हरीश पेड्डी द्वारा भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और श्रीलीला अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल टॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

Rakesh Roshan: राकेश रोशन करने जा रहे डॉक्यूमेंट्री का निर्माण? अपने ही परिवार की कहानी बयां करेंगे डायरेक्टर

विज्ञापन
Bhagavanth Kesari Nandamuri Balakrishna Arjun Rampal starrer film release on 19 October makers drop new poster
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : Instagram

बता दें कि फिल्म का संगीत एस थमन द्वारा रचित है। 'भगवंत केसरी' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के साथ जमेगी रश्मिका मंदाना की जोड़ी? अनीस बज्मी की फिल्म के नाम से भी उठा पर्दा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed