दक्षिण भारत के बेहतरीन सितारों में ममूटी का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों शानदार अदाकारी दिखाई है। साल 2022 में लिजो जोस पेलिसेरी की आध्यात्मिक-फैंटसी फिल्म नानपाकल नेरथु मयाक्कम में अभिनेता ने दो पूरी तरह से अलग पात्रों को चित्रित किया था। अब, उन्हें इस फिल्म के लिए केरल स्टेट अवॉर्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया है।
Mammootty: मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने जीता केरल स्टेट अवॉर्ड, दुलकर सलमान ने खास अंदाज में पिता को दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सम्मान के बाद उनके बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने पिता की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। बता दें कि 21 जुलाई को केरल स्टेट अवॉर्ड्स पुरस्कार 2023 ने अपने विजेताओं की घोषणा की, जिसमें ममूटी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।
इसके बाद से ही मलयालम सुपरस्टार को बधाई संदेश आने शुरू हो गए। दुलकर सलमान ने भी अपने पिता को खास अंदाज में इस सम्मान के लिए बधाई दी है। उन्होंने सुपरस्टार की एक धुंधली तस्वीर साझा की और कैप्शन में 'सर्वश्रेष्ठ' लिखा। इससे पहले भी दुलकर सोशल मीडिया पर अपने पिता की कई बार तारीफ कर चुके हैं।
दुलकर के अलावा, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन सहित कई अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर अपने बधाई संदेश साझा किए। सुपरस्टार के साथ नानपाकल नेरथु मयाक्कम फिल्म में राम्या सुवी, राम्या पांडियन, अशोकन, पू रामू ने भी काम किया है।
फिल्म जेम्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तमिलनाडु में वेलांकनी की यात्रा के बाद एक गांव में बस रोकने का फैसला करता है और जब पर्यटक झपकी ले रहे होते हैं तो वह सुंदरम नाम के एक व्यक्ति की एक अलग पहचान बनाने का फैसला करता है। फिल्म अनिद्रा, नींद की समस्या और कल्पना के मुद्दों जुड़ी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ममूटी वर्तमान में कैथल: द कोर की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें तमिल महिला सुपरस्टार ज्योतिका भी हैं। इसके अलावा, सुपरस्टार के पास पाइप लाइन में बाजूका, कन्नूर स्क्वाड और बिलाल जैसी फिल्में हैं।
Varun Dhawan: 'बवाल' को मिली प्रतिक्रियाओं पर वरुण धवन ने साझा किया पोस्ट, लिखी यह बात