फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Varma: हर कॉल पर शादी का सवाल करती हैं विजय वर्मा की मां, जानें इस दवाब से कैसे छुटकारा पाते हैं अभिनेता

Thu, 20 Jul 2023 06:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Jul 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Vijay Varma Lust Stories 2 actor says mother asks him about marriage plans on every phone call tamannah Bhatia
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता विजय वर्मा साउथ फिल्मों से निकलकर अब बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। जहां एक तरफ विजय बॉलीवुड में अपने पैर पसार रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तमन्ना भाटिया संग उनके इश्क के चर्चे आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, इस समय विजय वर्मा अपनी आगामी वेब सीरीज 'कालकूट' के लिए चर्चा में हैं। यह एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें विजय वर्मा द्वारा निभाया गया किरदार को अपनी मां की तरफ से शादी का प्रेशर झेलना पड़ता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि विजय वर्मा को रियल लाइफ में भी यही प्रेशर झेलना पड़ता है। कैसे? चलिए जानते हैं विजय वर्मा द्वारा किए गए खुलासे के बारे में...   

Vijay Varma Lust Stories 2 actor says mother asks him about marriage plans on every phone call tamannah Bhatia
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर फिल्मों में विलेन बनकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले विजय वर्मा जल्द ही 'कालकूट' में एक कभी न देखे अवतार में नजर आने वाले हैं। दरअसल, आगामी वेब सीरीज में विजय, विलेन नहीं बल्कि हीरो के किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में रिलीज किए गए 'कालकूट' के टीजर से पता चला कि विजय के किरदार पर उसकी मां शादी का दबाव बनाती है। ताज्जुब की बात यह है कि अभिनेता के अनुसार सीरीज का यह हिस्सा उनके जीवन से जुड़ा हुआ है। यह खुलासा खुद विजय वर्मा ने डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में किया।

Vijay Varma Lust Stories 2 actor says mother asks him about marriage plans on every phone call tamannah Bhatia
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में विजय वर्मा से पूछा गया था कि क्या उन्हें परिवार की तरफ से शादी के दवाब का सामना करना पड़ता है, जिसके जवाब में अभिनेता ने हां कहा। वह बोले, 'मैं एक मारवाड़ी हूं। हमारे समुदाय में, लड़कों की शादी की उम्र 16 साल मानी जाती है। इसलिए, यह सब मेरे साथ बहुत पहले शुरू हो गया था और बहुत जल्दी खत्म भी हो गया क्योंकि मैं शादी की उम्र पार कर चुका था। इसके अलावा, मैं तब तक एक अभिनेता बन चुका था इसलिए भी यह मेरी जिंदगी से गायब हो चुका था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Varma Lust Stories 2 actor says mother asks him about marriage plans on every phone call tamannah Bhatia
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जहां उनका परिवार विजय पर शादी के लिए दवाब बनाता था, वहीं अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कभी भी इन तंजों और सवालों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। विजय वर्मा बोले, 'लेकिन मैंने कभी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया क्योंकि मुझे पता था कि मेरे सामने अभी मेरा करियर है, जिसका कुछ भी निश्चित नहीं है। इसलिए मैंने कभी इस पर ध्यान ही नहीं दिया। मेरी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और मैं सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहा था।' हालांकि, विजय ने बताया कि अब जब उनका करियर सेट हो गया है और वह तमन्ना भाटिया के साथ रिश्ते में हैं, तो उनकी मां ने उनसे फिर सवाल करना शुरू कर दिया है। 
Aditya Roy Kapur: अभिनय के साथ म्यूजिक की दुनिया में भी दम दिखाएंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द रिलीज करेंगे एलबम

विज्ञापन
Vijay Varma Lust Stories 2 actor says mother asks him about marriage plans on every phone call tamannah Bhatia
विजय वर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय ने इंटरव्यू में बताया कि, 'मेरी मां अब भी मुझसे पूछती है। हर फोन कॉल पर वह अब भी मुझसे पूछती हैं कि मैं शादी कब कर रहा हूं। लेकिन मैं इसे टाल देता हूं क्योंकि मैं अपने जीवन में सही चल रहा हूं।' आपको बता दें, हाल ही में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है। विजय वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अभिनेता को 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा गया था। जल्द ही अभिनेता 'कालकूट' में काम करते दिखाई देंगे, जो 27 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है।
Richa Chadha: महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर कमेंट मांगने को लेकर पत्रकार पर बरसीं ऋचा चड्ढा, कर दिया ब्लॉक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed