फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actors: साउथ के इन सितारों ने पर्दे के पीछे भी दिखाया दम, सिंगिंग से लेकर डायरेक्शन में आजमाया हाथ

Wed, 19 Jul 2023 11:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 19 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
South Stars Show Their Magic Behind Scenes Dhanush Kamal Hassan Rana Daggubati
साउथ स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के सितारे इन दिनों छाए हुए हैं। साउथ सिनेमा ने एक के बाद एक हिट देकर बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दी है। साउथ इंडस्ट्री के कई ऐसे अभिनेता है, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने चहेते स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ के आपके चहेते स्टार्स में कुछ ऐसे भी हैं जो पर्दे पर ही नहीं बल्कि उसके पीछे भी जलवा दिखाते हैं। आज हम आपको साउथ के ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...

South Stars Show Their Magic Behind Scenes Dhanush Kamal Hassan Rana Daggubati

जूनियर एनटीआर
फिल्म आरआरआर से पूरी दुनिया में छा जाने वाले साउथ के एक्टर जूनियर एनटीआर ने अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। उनकी फिल्मों को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूनियर एनटीआर सिंगर और टेलीविजन प्रजेंटर भी हैं। उन्होंने तेलुगू भाषा के बिग बॉस सीजन एक को होस्ट किया था, जो एक सफल सीजन रहा था।

South Stars Show Their Magic Behind Scenes Dhanush Kamal Hassan Rana Daggubati
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

धनुष
साउथ के बेहतरीन कलाकारों में से एक धनुष किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने दमदार अभिनय से धनुष ने दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन उन्होंने अभिनय के अलावा सिंगर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। उनका 2011 में कोलावेरी डी गाना काफी फेमस हो गया था और इसके यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए थे। इसके अलावा वह प्रोड्यूसर और गीतकार भी हैं। वहीं, इस साल आई उनकी फिल्म थिरुचित्रम्बलम ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Stars Show Their Magic Behind Scenes Dhanush Kamal Hassan Rana Daggubati
कमल हासन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन
कमल हासन एक उत्कृष्ट अभिनेता हैं और उन्होंने समय-समय पर अपने कौशल को साबित किया है। इस साल आई उनकी फिल्म विक्रम ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है। कमल हासन ने फिल्म निर्माण, निर्देशन, कोरियोग्राफर, सिंगिंग, स्क्रीनप्ले, लिरिक्स लिखने सहित पर्दे के पीछे बहुत से किरदार निभाए हैं।

विज्ञापन
South Stars Show Their Magic Behind Scenes Dhanush Kamal Hassan Rana Daggubati
प्रकाश राज - फोटो : social media

प्रकाश राज
साउथ की ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर लोगों के दिल में उतरने वाले स्टार प्रकाश राज भी पर्दे पर ही नहीं बल्कि उसके पीछे भी कमाल दिखा चुके हैं। एक्टिंग के अलावा वह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का जिम्मा भी संभालते हैं और उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। बता दें कि प्रकाश बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'वॉन्टेड', 'दबंग 2', 'सिंघम' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed