हिंदी पट्टी में अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को अधिकतर लोग 'बाहुबली (2015)' फिल्म के माध्यम से पहचानते हैं। जबकि वह तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा की फिल्मों में लंबे समय से अभिनय कर रही हैं। उन्होंने दक्षिण भारत के लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कुछ महिला प्रधान फिल्मों का भी वह हिस्सा रहीं, उन्होंने अपने दम पर इन फिल्मों को हिट करवाया। आज इस खूबसूरत और उम्दा अभिनय करने वाली अदाकारा अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन (7 नवंबर 1981) है। इस अवसर पर 'बाहुबली' से पहले की उनकी कुछ खास फिल्मों पर एक नजर।
Anushka Shetty Birthday: 'बाहुबली' से पहले भी अनुष्का ने दीं हिट फिल्में, नागार्जुन-अल्लू अर्जुन संग किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:58 AM IST
सार
अनुष्का शेट्टी को हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच सुपर हिट फिल्म 'बाहुबली' से पहचान मिली। 'बाहुबली' की देवसेना के रूप में वह देश भर में चर्चा का विषय बनीं। जबकि इस फिल्म से पहले भी अनुष्का ने हिट फिल्में, बेहतरीन किरदार दक्षिण भारतीय फिल्मों में किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन